कांग्रेस प्रदेश प्रभारी के. राजू पहुंचे विधायक रामचंद्र सिंह के पैतृक गांव मंगरा, परिवार से की मुलाकात
गांव पहुंचने पर विधायक रामचंद्र सिंह एवं उनके परिवार के सदस्यों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

बरवाडीह: झारखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के. राजू शनिवार को अपने पलामू प्रमंडल दौरे के क्रम में बरवाडीह प्रखंड स्थित विधायक सह विधानसभा सभापति रामचंद्र सिंह के पैतृक गांव मंगरा पहुंचे। गांव पहुंचने पर विधायक रामचंद्र सिंह एवं उनके परिवार के सदस्यों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।
इस दौरान के. राजू ने विधायक के आवास पर पारंपरिक नाश्ते का स्वाद लिया और उनकी माता, पत्नी सहित परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात कर कुशलक्षेम जाना। उन्होंने परिवार के साथ कुछ समय बिताते हुए आत्मीय बातचीत भी की।मौके पर पूर्व मंत्री के.एन. त्रिपाठी, लातेहार जिला कांग्रेस अध्यक्ष, चतरा प्रभारी रवींद्र राम, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष नसीम अंसारी, हेसामुल अंसारी सहित कांग्रेस पार्टी के कई नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।