ताज़ा-ख़बर

राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि, मरीजों के बीच किया फल वितरण

रिपोर्ट: VBN News Desk4 घंटे पहलेझारखण्ड

कार्यक्रम के उपरांत सदर अस्पताल, पाकुड़ में मरीजों के बीच फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि, मरीजों के बीच किया फल वितरण

पाकुड़: भारत रत्न एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर बुधवार को जिला कांग्रेस कार्यालय, पाकुड़ में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार ने की।

इस दौरान उपस्थित कांग्रेसजनों ने स्वर्गीय राजीव गांधी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा देश के विकास और आधुनिक भारत के निर्माण में उनके योगदान को स्मरण किया। वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी ने देश को सूचना प्रौद्योगिकी और पंचायती राज व्यवस्था के क्षेत्र में नई दिशा देने का कार्य किया।

कार्यक्रम के उपरांत सदर अस्पताल, पाकुड़ में मरीजों के बीच फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मरीजों के बीच फल वितरित कर सेवा भावना का परिचय दिया। श्रद्धांजलि सभा एवं सेवा कार्यक्रम में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इन्हें भी पढ़ें.