ताज़ा-ख़बर

वार्ड 17 की समस्याओं को एकतरफा न दिखाएं - पार्षद नीतू शर्मा ने मीडिया से की निष्पक्ष रिपोर्टिंग की अपील

रिपोर्ट: MANISH 2 घंटे पहलेझारखण्ड

सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी सिर्फ जनप्रतिनिधि पर नहीं: नीतू शर्मा ने नगर निगम पर उठाए सवाल

वार्ड 17 की समस्याओं को एकतरफा न दिखाएं - पार्षद नीतू शर्मा ने मीडिया से की निष्पक्ष रिपोर्टिंग की अपील

आदित्यपुर : नगर निगम के वार्ड 17 की पार्षद नीतू शर्मा ने अपने वार्ड से जुड़ी खबरों को लेकर मीडिया के समक्ष अपना पक्ष स्पष्ट करते हुए निष्पक्ष रिपोर्टिंग की अपील की है। उन्होंने कहा कि वार्ड की समस्याओं को एकतरफा तरीके से प्रस्तुत करना उचित नहीं है और इससे जनता में गलत संदेश जाता है। नीतू शर्मा ने कहा कि यदि वार्ड में गंदगी या अन्य समस्याएं हैं तो इसके लिए केवल जनप्रतिनिधि को जिम्मेदार ठहराना सही नहीं है। उन्होंने सवाल उठाया कि नगर निगम के संबंधित पदाधिकारी सफाई कर्मियों की पर्याप्त व्यवस्था और संसाधन क्यों उपलब्ध नहीं करा पा रहे हैं। उनके अनुसार वर्षों से चली आ रही समस्याओं को नजरअंदाज कर हाल की स्थिति को ही मुद्दा बनाना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने मीडिया से आग्रह किया कि किसी भी खबर को प्रकाशित करने से पहले उनका पक्ष जरूर लिया जाए क्योंकि वे 24 घंटे जनता और मीडिया के लिए उपलब्ध रहती हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अगर मेरी गलती है तो उसे भी छापिए लेकिन मेरा पक्ष जानकर ही खबर बनाएं। प्रभात पार्क से जुड़ी खबरों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि बिना तथ्यों और आंकड़ों के आधार पर उनकी भूमिका पर सवाल उठाना उचित नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोई निजी दुर्भावना के तहत खबरें बनाई जाती हैं तो यह पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों के खिलाफ है। नीतू शर्मा ने अपने काम करने के तरीके का जिक्र करते हुए कहा कि वे जमीनी स्तर पर पैदल चलकर लोगों की समस्याओं को समझती हैं और आगे भी इसी तरह जनता की सेवा करती रहेंगी।

इन्हें भी पढ़ें.