ताज़ा-ख़बर

सरायकेला में बदहाल बिजली व्यवस्था पर भड़के मनोज चौधरी, जेबीवीएनएल से सख्त कार्रवाई की मांग

रिपोर्ट: MANISH 2 घंटे पहलेझारखण्ड

अधिकारियों की लापरवाही से ठप है बिजली और जलापूर्ति: मनोज चौधरी ने जीएम को सौंपा शिकायत पत्र

सरायकेला में बदहाल बिजली व्यवस्था पर भड़के मनोज चौधरी, जेबीवीएनएल से सख्त कार्रवाई की मांग

सरायकेला : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) की लचर विद्युत व्यवस्था को लेकर सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने जमशेदपुर स्थित जीएम को शिकायत पत्र भेजकर जिले की बदहाल बिजली व्यवस्था पर गंभीर चिंता जताई है। शिकायत पत्र में उन्होंने कहा कि सरायकेला नगर सहित पूरे जिले में विद्युत वितरण व्यवस्था पूरी तरह अव्यवस्थित हो चुकी है। जिम्मेदार पदाधिकारियों की लापरवाही के कारण छोटी-छोटी तकनीकी खराबियों को भी समय पर ठीक नहीं किया जा रहा जिससे घंटों तक बिजली बाधित रहती है। हालात यह हैं कि जूनियर इंजीनियर जनता के फोन तक नहीं उठाते जिससे आम लोगों की परेशानी और बढ़ जाती है। उन्होंने बताया कि बीते 30 दिनों में 10 बिंदुओं पर अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया था लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। लगातार बिजली कटौती के कारण जलापूर्ति भी ठप हो गई है जिससे घरेलू, व्यापारिक और शैक्षणिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। मनोज चौधरी ने कहा कि इस लापरवाही से सरकार की छवि धूमिल हो रही है और जनता में आक्रोश बढ़ रहा है। उन्होंने जेबीवीएनएल से दोषी अभियंताओं और कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर व्यवस्था में सुधार लाने की मांग की है।

इन्हें भी पढ़ें.