ताज़ा-ख़बर

पार्षद नीतू शर्मा के कदम को मिला जनसमर्थन, बाहरी हस्तक्षेप का वार्डवासियों ने किया विरोध

रिपोर्ट: MANISH 1 दिन पहलेझारखण्ड

प्रभात पार्क से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का समर्थन, स्थानीय लोगों ने की सराहना

पार्षद नीतू शर्मा के कदम को मिला जनसमर्थन, बाहरी हस्तक्षेप का वार्डवासियों ने किया विरोध

आदित्यपुर : नगर निगम वार्ड संख्या 17 स्थित प्रभात पार्क के समीप हाल ही में नगर निगम द्वारा चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान को स्थानीय प्रबुद्धजनों और नागरिकों का समर्थन मिला है। सोमवार को आयोजित एक बैठक में वार्डवासियों ने नगर निगम की कार्रवाई का स्वागत करते हुए स्थानीय पार्षद नीतू शर्मा के साहसिक कदम की सराहना की। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि प्रभात पार्क का निर्माण आम लोगों, बच्चों और महिलाओं के उपयोग के लिए किया गया था, लेकिन अतिक्रमण के कारण पार्क का मूल उद्देश्य प्रभावित हो रहा था। अतिक्रमण की वजह से क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों में बढ़ोतरी हो रही थी तथा महिलाओं और युवतियों को आवागमन में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय नागरिकों का कहना था कि अतिक्रमण हटने के बाद अब पार्क को उसके मूल स्वरूप में विकसित करने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। लोगों ने उम्मीद जताई कि इससे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बेहतर होगी और नागरिकों को खुला एवं सुरक्षित वातावरण मिलेगा। बैठक के दौरान वार्डवासियों ने पार्षद नीतू शर्मा का स्वागत करते हुए इस अभियान में हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया। साथ ही वार्ड 17 से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार के बाहरी हस्तक्षेप का विरोध करने का निर्णय लिया गया। प्रबुद्धजनों ने स्पष्ट कहा कि वार्ड के विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों पर राजनीति या अनावश्यक हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता जितेंद्र रजक ने की। इस अवसर पर डॉ. मिंटू अखौरी, दीपक कुमार, जवाहरलाल सिंह, सुचिंद्र कुमार सिंह, डॉ. सुधीर सिंह, गोपाल दास, मनोज तिवारी, प्रमोद सिंह, वीरेंद्र राय, राजेश रजक, अशोक कुमार सिंह, राम लखन सिंह, सुमित कुमार, प्रतिमा देवी, राजमती देवी, कनकलता, कुमारी चंचल सहित वार्ड के दर्जनों बुद्धिजीवी एवं नागरिक उपस्थित थे।

इन्हें भी पढ़ें.