ताज़ा-ख़बर

आदित्यपुर वार्ड-17 में बिजली संकट पर पार्षद नीतू शर्मा का कड़ा रुख, एसडीओ को सौंपा ज्ञापन

रिपोर्ट: MANISH 1 घंटे पहलेझारखण्ड

जर्जर पोल और अव्यवस्थित लाइन से बढ़ा खतरा - नीतू शर्मा ने त्वरित कार्रवाई की उठाई मांग

आदित्यपुर वार्ड-17 में बिजली संकट पर पार्षद नीतू शर्मा का कड़ा रुख, एसडीओ को सौंपा ज्ञापन

आदित्यपुर : नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 17 में लगातार हो रही बिजली समस्याओं को लेकर स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। इस गंभीर मुद्दे को लेकर वार्ड पार्षद नीतू शर्मा ने संबंधित विद्युत विभाग के एसडीओ से मुलाकात कर लिखित ज्ञापन सौंपा और जल्द समाधान की मांग की। ज्ञापन में पार्षद ने स्पष्ट किया कि वार्ड के कई इलाकों में जर्जर बिजली पोल और अव्यवस्थित तारों के कारण आए दिन बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। उन्होंने कहा कि कई स्थानों पर पोल अत्यंत खतरनाक स्थिति में हैं जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय लोग लगातार भय और असुविधा के बीच जीवन यापन कर रहे हैं। नीतू शर्मा ने आगे कहा कि बिजली व्यवस्था की बदहाली के कारण आम नागरिकों, खासकर बच्चों और बुजुर्गों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। विभाग को इस ओर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए और तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए। पार्षद ने विभाग से मांग की है कि जर्जर पोलों को प्राथमिकता के आधार पर हटाकर नए पोल लगाए जाएं, साथ ही बिजली लाइनों को व्यवस्थित किया जाए ताकि नियमित और सुचारू बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि यदि समय पर कार्रवाई नहीं की गई तो समस्या और गंभीर हो सकती है। इस पर संबंधित एसडीओ ने पार्षद को आश्वस्त किया कि विभाग द्वारा जल्द ही क्षेत्र का निरीक्षण कर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि समस्या के समाधान के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्य किया जाएगा। स्थानीय लोगों ने भी पार्षद की पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि जल्द ही बिजली व्यवस्था में सुधार देखने को मिलेगा।

इन्हें भी पढ़ें.