ताज़ा-ख़बर

सरायकेला-खरसावाँ में गृह रक्षक भर्ती का अंतिम परिणाम जारी, वेबसाइट पर अपलोड हुई मेधा सूची

रिपोर्ट: MANISH 2 घंटे पहलेझारखण्ड

शारीरिक व लिखित परीक्षा के बाद चयन सूची घोषित, अभ्यर्थी ऑनलाइन देख सकते हैं परिणाम

सरायकेला-खरसावाँ में गृह रक्षक भर्ती का अंतिम परिणाम जारी, वेबसाइट पर अपलोड हुई मेधा सूची

सरायकेला-खरसावां : जिले में गृह रक्षक नव नामांकन प्रक्रिया के तहत आयोजित शारीरिक दक्षता सह लिखित परीक्षा का अंतिम परिणाम मंगलवार को जारी कर दिया गया। जिला प्रशासन द्वारा सभी प्रखंडों एवं तकनीकी और गैर-तकनीकी श्रेणियों के अभ्यर्थियों की मेधा सूची आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। जिला प्रशासन की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार भर्ती प्रक्रिया के तहत आयोजित विभिन्न चरणों की परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद चयनित अभ्यर्थियों की अंतिम सूची तैयार की गई। इस सूची को पारदर्शिता सुनिश्चित करते हुए ऑनलाइन माध्यम से सार्वजनिक किया गया है ताकि सभी अभ्यर्थी आसानी से अपने परिणाम की जांच कर सकें। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे जिला की आधिकारिक वेबसाइट seraikela.nic.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। वेबसाइट पर उपलब्ध सूची में अभ्यर्थियों का नाम, श्रेणी और चयन स्थिति से संबंधित सभी जानकारी दी गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई गई है। साथ ही अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचें और केवल आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी पर ही भरोसा करें। इस परिणाम के जारी होने के साथ ही गृह रक्षक भर्ती प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण चरण पूरा हो गया है जिससे चयनित अभ्यर्थियों में खुशी का माहौल है।

इन्हें भी पढ़ें.