ताज़ा-ख़बर

आधी रात बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचीं पार्षद नीतू शर्मा, राहत सामग्री बांटकर बढ़ाया मदद का हाथ

रिपोर्ट: MANISH 5 घंटे पहलेझारखण्ड

खरकई का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, निचले इलाकों के बाद शहरी क्षेत्र में भी घुसा बाढ़ का पानी

आधी रात बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचीं पार्षद नीतू शर्मा, राहत सामग्री बांटकर बढ़ाया मदद का हाथ

आदित्यपुर : लगातार हो रही बारिश और विभिन्न बांधों के फाटक खोले जाने के बाद जमशेदपुर और आदित्यपुर में बाढ़ का संकट गहराता जा रहा है। खरकई नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने से नदी किनारे और निचले इलाकों के साथ अब शहरी क्षेत्रों में भी बाढ़ का पानी पहुंचने लगा है। इस मुश्किल घड़ी में आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड 17 की पार्षद नीतू शर्मा ने आधी रात प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर लोगों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया। पार्षद नीतू शर्मा ने बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच बिस्किट, चूड़ा, गुड़ और मुढ़ी वितरित किए। उन्होंने लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने के प्रयासों में भी सहयोग किया। रात के समय प्रभावित इलाकों में पहुंचकर राहत कार्य में जुटने को लेकर स्थानीय लोगों ने उनकी पहल की सराहना की। बताया गया कि चांडिल डैम के 13 और ओडिशा स्थित बैंगविल डैम के दो फाटक खोले जाने के बाद खरकई नदी में पानी का प्रवाह बढ़ गया है। नदी का जलस्तर बढ़ने से शहर के कई इलाकों में पानी सड़कों पर फैल गया है जिससे आवागमन भी प्रभावित हुआ है। बाढ़ का पानी देखने के लिए कई स्थानों पर लोगों की भीड़ भी जुट रही है। जिला प्रशासन के अनुसार आदित्यपुर ब्रिज के समीप खरकई नदी का जलस्तर 129 मीटर के खतरे के निशान से ऊपर पहुंच चुका है। लगातार बारिश और ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों से पानी आने के कारण आने वाले समय में स्थिति और गंभीर होने की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य को लेकर प्रशासन के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सक्रियता भी बढ़ गई है।

इन्हें भी पढ़ें.