ताज़ा-ख़बर

चियांकी में महिलाओं पर लाठीचार्ज की भाकपा ने की निंदा

रिपोर्ट: Ashwini kumar Ghai6 घंटे पहलेझारखण्ड

भाकपा ने जिला प्रशासन और उपायुक्त से मांग की है कि सड़क निर्माण से पहले प्रभावित परिवारों को नियमानुसार मुआवजा दिया जाए

चियांकी में महिलाओं पर लाठीचार्ज की भाकपा ने की निंदा

मेदिनीनगर : चियांकी में फोरलेन सड़क निर्माण को लेकर हुए विवाद के बाद भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने पुलिस कार्रवाई की कड़ी आलोचना की है। पार्टी के जिला सचिव और डालटनगंज विधानसभा के पूर्व विधायक प्रत्याशी रूचिर कुमार तिवारी ने घटनास्थल का दौरा कर प्रभावित लोगों से मुलाकात की।

रूचिर तिवारी ने आरोप लगाया कि पुलिस ने आंदोलन कर रहे ग्रामीणों, खासकर महिलाओं के साथ बर्बर व्यवहार किया। उन्होंने कहा कि बिना उचित मुआवजा दिए लोगों के घर तोड़े जा रहे हैं, जिसका ग्रामीण विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि चियांकी के सैकड़ों रैयतों ने इसी मांग को लेकर सड़क जाम किया था।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सदर एसडीओ ने बिना पर्याप्त कारण क्षेत्र में धारा 163 लागू कर दी और प्रशासन लोगों से बातचीत करने के बजाय दबाव बनाकर सड़क निर्माण कराना चाहता है। उनके अनुसार, यह कानून-व्यवस्था संभालने में प्रशासन की विफलता है।

भाकपा ने जिला प्रशासन और उपायुक्त से मांग की है कि सड़क निर्माण से पहले प्रभावित परिवारों को नियमानुसार मुआवजा दिया जाए और ग्रामीणों से बातचीत कर समस्या का समाधान निकाला जाए। साथ ही पुलिस कार्रवाई की भी जांच कराने की मांग की गई है।

इन्हें भी पढ़ें.