डिजनीलैंड मेला सावन का होता है ऋंगार : अरुणा शंकर
पिछले वर्ष से 13.50 निगम को अधिक राजस्व प्राप्त, अधिकतम 88 लाख 50 हजार में आक्शन हुआ लाक

मेले में पुलिस बल, एंबुलेंस , डॉक्टर व फायर ब्रिगेड रखना है अनिवार्य
मेदिनीनगर (पलामू) : महापौर अरुणा शंकर की देखरेख में डिजनीलैंड के सैरात का ऑक्शन किया गया। इस बार के आक्शन में निगम को राजस्व अधिक राजस्व की प्राप्ति हुई है। महापौर अरूणा शंकर ने बताया कि पिछली बार डिजनीलैंड का सैरात 74.70 लाख में आवंटित किया गया था। लेकिन इस बार 15 प्रतिशत ऑक्शन मनी बढ़ाते हुए 88 लाख 50 हजार में लाक हुआ है। महापौर ने कहा कि आगे भी इसी तरह निगम के राजस्व को पूरी पारदर्शिता के साथ बढ़ाने का काम किया जाएगा। बताया कि इस बार मेले में पुलिस अधीक्षक से बात कर विशेष सुरक्षा की व्यवस्था कराई जाएगी। महिलाएं सुरक्षित ढंग से मेले का लुत्फ उठा सकें। नीलामी प्रक्रिया में उपमहापौर मनोज सिंह, नगर आयुक्त रंजीत लाल व कई संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। उप महापौर मनोज सिंह ने मेले के सैरात लेने वाले संवेदक को कहा कि इस मेले में दूर- दूर गांव की महिलाएं व बच्चे घूमने आते हैं। उनके लिए विशेष व्यवस्था होनी चाहिए। क्योंकि वह दूर से आते हैं तो उन्हें पूरी सुविधा मिलनी भी चाहिए । महापौर अरुणा शंकर ने कहा कि यह मेला सिर्फ मेला नहीं सावन का श्रृंगार है। मेले में जहां पुलिस बल की तैनाती होगी, वही फर्स्ट एड के साथ डॉक्टर की नियुक्ति व दमकल की गाड़ी प्रशासन को रखने का अनुरोध किया जाएगा। इससे किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके ।