ताज़ा-ख़बर

गिरिडीह में खनन माफिया और प्रदूषण फैलाने वालों पर कसेगा शिकंजा, DC ने दिया Zero Tolerance का आदेश

रिपोर्ट: Amit Sahay2 दिन पहलेझारखण्ड

बैठक में उपायुक्त ने साफ कहा कि जिले में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण पर Zero Tolerance नीति के तहत कार्रवाई होगी।

गिरिडीह में खनन माफिया और प्रदूषण फैलाने वालों पर कसेगा शिकंजा, DC ने दिया Zero Tolerance का आदेश

गिरिडीह: अवैध खनन और प्रदूषण को लेकर गिरिडीह उपायुक्त रामनिवास यादव सख्त हो गए हैं। सोमवार को उपायुक्त ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जिला खनन टास्क फोर्स और जिला पर्यावरण समिति की समीक्षात्मक बैठक की।

बैठक में उपायुक्त ने साफ कहा कि जिले में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण पर Zero Tolerance नीति के तहत कार्रवाई होगी। खनन, पुलिस और वन विभाग को संयुक्त छापेमारी अभियान चलाने, संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखने और चेक पोस्ट पर बिना चालान और ओवरलोड वाहनों को जब्त करने का निर्देश दिया गया। सभी SDO, SDPO और CO को अपने क्षेत्र में नियमित जांच का आदेश दिया गया है।

दूसरे चरण में पर्यावरण समिति की बैठक में उपायुक्त ने कहा कि पर्यावरण मानकों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं होगा। स्टोन माइंस, क्रशर, औद्योगिक इकाइयों और अवैध डंपिंग स्थलों का नियमित निरीक्षण होगा। फैक्ट्रियों में Rain Water Harvesting, ETP/STP और कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण को अनिवार्य किया गया है। बिना CTO के चल रहे नर्सिंग होम और होटलों पर कार्रवाई होगी।

बैठक में एसपी, डीएफओ, सिविल सर्जन, जिला खनन पदाधिकारी सहित सभी अधिकारी VC के माध्यम से जुड़े हुए थे।

इन्हें भी पढ़ें.