क्रिसेंट पब्लिक स्कूल का सीबीएसई 10वीं में शानदार प्रदर्शन
97.4 प्रतिशत अंक के साथ सुजय मंडल हुए स्कूल टॉपर

Bokaro: क्रिसेंट पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने इस वर्ष सीबीएसई की 10वीं की बोर्ड परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन किया है! विद्यालय के होनहार विद्यार्थी सुजय मंडल ने 97.4 प्रतिशत अंक लाकर स्कूल के प्रथम स्थान प्राप्त किया है और दूसरे स्थान पर रहे अतुल कुमार ने 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किया और तीसरे स्थान पर तनिष्का सार्वा और सलोनी कुमारी है जिन्हें 94.4 प्रतिशत अंक मिले वहीं चौथे स्थान पर आयुषी सिन्हा 94.0 प्रतिशत अंक प्राप्त किया.
वही पांचवें स्थान पर चित्र कुमारी जिन्होंने 93.8 प्रतिशत अंक मिले एवं 90 प्रतिशत की संख्या वाले विद्यार्थी 16 और 80 प्रतिशत से अधिक अंक वाले विद्यार्थी की संख्या 22 है वही 70 से 80% के बीच अंक वाले की संख्या 19 क्रिसेंट पब्लिक स्कूल Academy coordinator अक्षत गुप्ता ने स्कूल के दसवीं बोर्ड के विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा दसवीं बोर्ड के अच्छे परिणाम का श्रये विद्यार्थियों के कठिन परिश्रम शिक्षकों के सटीक मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के सहयोग को दिया