गम्हरिया इंग्लिश स्कूल का शानदार रिजल्ट, सीबीएसई 10वीं में छात्रों ने लहराया परचम
निदेशक सुब्रतो राय और उपाध्यक्ष रिंकू राय ने दी बधाई, बताया मेहनत का परिणाम

सरायकेला : गम्हरिया इंग्लिश स्कूल ने सीबीएसई कक्षा 10 परीक्षा में इस वर्ष उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता का परिचय दिया है। विद्यालय के छात्रों ने शानदार अंक प्राप्त कर न केवल स्कूल बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस वर्ष आर्यन कुमार ने 88 प्रतिशत अंक लाकर प्रथम स्थान हासिल किया जबकि सोनी कुमारी (86 प्रतिशत), साक्षी ध्रुव (85 प्रतिशत), ज्योति महतो (83 प्रतिशत) और सूरज ओझा (81 प्रतिशत) ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। विद्यालय के निदेशक सुब्रतो राय ने कहा कि यह सफलता छात्रों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं उपाध्यक्ष रिंकू राय ने कहा कि विद्यालय हमेशा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध रहा है और आगे भी छात्रों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। विद्यालय प्रबंधन और रीमा बनर्जी ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए छात्रों को भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। यह सफलता गम्हरिया इंग्लिश स्कूल की शिक्षा व्यवस्था और अनुशासन का परिणाम मानी जा रही है।