ताज़ा-ख़बर

मंगरा हाल्ट पहुंचे सीआरएस गुरु प्रकाश, तीसरी लाइन परियोजना का किया निरीक्षण

रिपोर्ट: अकरम 5 घंटे पहलेझारखण्ड

सवालों से बचते रहे अधिकारी, डीआरएम अखिलेश मिश्र भी नहीं दे पाए जवाब; निरीक्षण पर उठे सवाल

मंगरा हाल्ट पहुंचे सीआरएस गुरु प्रकाश, तीसरी लाइन परियोजना का किया निरीक्षण

बरवाडीह:- ईस्ट सेंट्रल रेलवे (ECR) के सीपीडीआर–बरवाडीह–मंगरा सेक्शन में चल रहे तीसरी रेल लाइन परियोजना के निरीक्षण को लेकर सोमवार को मंगरा हाल्ट में रेलवे के बड़े अधिकारियों का जमावड़ा रहा। कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी (CRS) गुरु प्रकाश ने मौके पर पहुंचकर रेल लाइन निर्माण कार्य और सुरक्षा मानकों का जायजा लिया। इस दौरान धनबाद रेल मंडल के डीआरएम अखिलेश मिश्र समेत रेलवे के कई अधिकारी मौजूद रहे।

लेकिन निरीक्षण के दौरान सबसे बड़ा सवाल यह रहा कि आखिर मीडिया के सवालों से अधिकारी दूरी क्यों बनाते नजर आए। पत्रकारों द्वारा परियोजना की गुणवत्ता, निर्माण कार्य की स्थिति, सुरक्षा मानकों और निरीक्षण से जुड़ी जानकारी मांगने पर सीआरएस और डीआरएम अखिलेश मिश्र ने जवाब देने से परहेज किया।मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि अगर रेलवे का काम पूरी तरह पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण है तो अधिकारियों को सवालों का जवाब देने में परेशानी क्यों हो रही है। लोगों ने आरोप लगाया कि निरीक्षण कहीं सिर्फ औपचारिकता बनकर तो नहीं रह गया है।तीसरी रेल लाइन परियोजना करोड़ों रुपये की महत्वपूर्ण योजना है, जिससे क्षेत्र के विकास और रेल सुविधाओं में बढ़ोतरी की उम्मीद है। ऐसे में निरीक्षण के दौरान अधिकारियों का रवैया कई सवाल खड़े कर रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जमीन पर काम की वास्तविक स्थिति और कागजों में दिखाई जा रही प्रगति की जांच जरूरी है।वहीं, पत्रकारों के सवालों पर चुप्पी साधने को लेकर रेलवे अधिकारियों की कार्यशैली पर भी चर्चा शुरू हो गई है। अब देखने वाली बात होगी कि निरीक्षण रिपोर्ट में क्या सामने आता है और क्या वास्तव में कमियां दूर करने के लिए कोई ठोस कदम उठाया जाता है या फिर मामला सिर्फ निरीक्षण तक ही सीमित रह जाता है।

इन्हें भी पढ़ें.