ताज़ा-ख़बर

30वें कोल्हान फुटबॉल टूर्नामेंट का तीसरा दिन, शंभू इलेक्ट्रिक रामडीह मोड़ बोकारो ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

रिपोर्ट: VBN News Desk6 घंटे पहलेझारखण्ड

किंगफिशर FC पोटका चक्रधरपुर को 4-0 से हराकर विजेता बनते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

30वें कोल्हान फुटबॉल टूर्नामेंट का तीसरा दिन, शंभू इलेक्ट्रिक रामडीह मोड़ बोकारो ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

बोकारो, 15 सितंबर 2026 बिरसा बासा में चल रहे 5 दिवसीय 30वें कोल्हान फुटबॉल टूर्नामेंट का आज तीसरा दिन उत्साह और रोमांच के साथ संपन्न हुआ। टूर्नामेंट 13 सितंबर से 17 सितंबर तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें कुल 32 टीमें हिस्सा ले रही हैं।

तीसरे दिन कुल 8 टीमों के बीच मुकाबले खेले गए। दिन के अंतिम और रोमांचक मुकाबले में शंभू इलेक्ट्रिक रामडीह मोड़ बोकारो ने शानदार प्रदर्शन करते हुए किंगफिशर FC पोटका चक्रधरपुर को 4-0 से हराकर विजेता बनते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

इस अवसर पर कोल्हान स्पोर्टिंग क्लब के अध्यक्ष रावल लेयांगी, सचिव दीपक सवैया, कोषाध्यक्ष डीसीग सुरीन, सलाहकार रेंगो बिरुवा, मनोज मेलगांडि, गोपाल हंसदा, रामदु मुर्मू सहित क्लब के सभी सदस्य मौजूद रहे। मैच को सफल बनाने में मैच रेफरी सुनील उगुरसांडी, झरी लाल पात्रा, सुनील पिंगुवा, मनीष ढोडराई, मनोज मछुआ की अहम भूमिका रही।

वहीं सदस्य के रूप में सूरज सुरीन, शशि जारीका, राजा सिंग, लालू ओड़िया, अर्जुन बिरूली, शैलेन, प्रिंस, समीर, महेश, ऋतिक, सिकंदर, लेफ्टन, समीर उरांव, अंकित, राकेश, सन्नी, बिट्टू, अमनदीप, नाश सहित काफी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

इन्हें भी पढ़ें.