ताज़ा-ख़बर

एमएमडीआर बिल के विरोध में 19 सितंबर को होगा धरना, झामुमो ने बनाई रणनीति

रिपोर्ट: VBN News Desk7 घंटे पहलेझारखण्ड

गांव-गांव जनसंपर्क कर लोगों को बिल के नुकसान की जानकारी देने और धरना में शामिल होने का दिया निर्देश

एमएमडीआर बिल के विरोध में 19 सितंबर को होगा धरना, झामुमो ने बनाई रणनीति

अमड़ापाड़ा। अमड़ापाड़ा प्रखंड के जराकी पंचायत अंतर्गत पहाड़पुर स्थित प्रखंड झामुमो कार्यालय में मंगलवार को झामुमो प्रखंड समिति की बैठक प्रखंड अध्यक्ष श्यामलाल हांसदा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी 19 सितंबर को प्रखंड मुख्यालय में एमएमडीआर बिल के विरोध में आयोजित होने वाले एक दिवसीय धरना कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं सभी पंचायत समितियों के पदाधिकारियों को गांव-गांव जाकर जनसंपर्क अभियान चलाने की जिम्मेदारी दी गई। कार्यकर्ताओं को लोगों को एमएमडीआर बिल से राज्य और राज्यवासियों को होने वाले संभावित नुकसान की जानकारी देने के साथ ही 19 सितंबर को आयोजित धरना कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित करने का निर्देश दिया गया।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि एमएमडीआर बिल के विरोध में आयोजित धरना कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संगठन के कार्यकर्ताओं को पूरी मजबूती के साथ जुटना होगा। पंचायत स्तर पर लोगों को जागरूक कर अधिक से अधिक संख्या में धरना स्थल तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।

मौके पर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष जोसेफिना हेम्ब्रम, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला सचिव दिलीप मरांडी, प्रखंड सचिव जहीरुद्दीन मियां, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुष्मिता मुर्मू, प्रखंड उपाध्यक्ष धानो मरांडी, कालीदास मुर्मू, थॉमस मुर्मू, इमरान अंसारी, प्रखंड संगठन सचिव रंजीत पंडित, प्रखंड सह सचिव संतोष भगत, प्रखंड कोषाध्यक्ष सह जिला सदस्य संजीत भगत, जिला सदस्य मंटू भगत, नारायण भगत, अली हुसैन अंसारी, कोर्नेलियुस हेम्ब्रम, फिलीप मुर्मू, जिला मीडिया प्रभारी आफताब आलम, युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष मरकुश किस्कू, महिला मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष सोनम हेम्ब्रम, अल्पसंख्यक प्रखंड सचिव बजल टुडू, सह सचिव महफूज आलम, वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय रजक, भीमसेन्ट हेम्ब्रम सहित सभी पंचायतों के अध्यक्ष, सचिव एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इन्हें भी पढ़ें.