ताज़ा-ख़बर

आजादी के दशकों बाद भी पक्की सड़क से वंचित महुदी के ग्रामीण, तीन किलोमीटर रास्ता जर्जर

रिपोर्ट: VBN News Desk8 घंटे पहलेझारखण्ड

कीचड़ और गड्ढों से भरी सड़क बनी परेशानी, ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों से की निर्माण की मांग

आजादी के दशकों बाद भी पक्की सड़क से वंचित महुदी के ग्रामीण, तीन किलोमीटर रास्ता जर्जर

रिपोर्ट : अजय कुमार

बड़कागांव : प्रखंड की कांडतरी पंचायत अंतर्गत महुदी गांव में सड़क की जर्जर स्थिति से ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। आंगनबाड़ी केंद्र महुदी से अंबाटोला होते हुए ढिपाटोली तक लगभग तीन किलोमीटर लंबी सड़क बदहाल है। ग्रामीणों के अनुसार आजादी के बाद से अब तक इस सड़क का कालीकरण या पक्कीकरण नहीं कराया गया है। कच्ची सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। बारिश के दौरान सड़क कीचड़ में तब्दील हो जाती है जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। इस रास्ते से प्रखंड और जिला मुख्यालय सहित अन्य स्थानों पर आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। सबसे अधिक कठिनाई स्कूली बच्चों और आंगनबाड़ी केंद्र जाने वाले छोटे बच्चों को होती है। ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों और राज्य सरकार से आंगनबाड़ी केंद्र महुदी से करम पट्टी तालाब होते हुए ऊपर महुदी मुख्य सड़क ढिपाटोली तक सड़क निर्माण कराने की मांग की है। उनका कहना है कि सड़क बनने से गांव के लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी और बच्चों को स्कूल तथा आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचने में सुविधा होगी। सड़क निर्माण की मांग करने वालों में प्रखंड उप प्रमुख वचन देव कुमार, बड़कागांव मध्य जिला परिषद सदस्य सुनीता देवी, पंचायत समिति सदस्य रंजीत चौबे, पूर्व मुखिया पारस प्रसाद, समाजसेवी भवानी प्रसाद दांगी, राजनाथ कुमार दांगी, भोलानाथ दांगी, सुरेंद्र प्रसाद, दिनेश कुमार, शमशेर आलम, मो. इसराइल, युनुस अंसारी, इमरान अंसारी, हैदर अली, रिजवान अंसारी सहित सैकड़ों ग्रामीण शामिल हैं।

इन्हें भी पढ़ें.