ताज़ा-ख़बर

डालटनगंज से धनबाद-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस का शुभारंभ

रिपोर्ट: Prem Prakash18 घंटे पहलेझारखण्ड

मुंबई के लिए सीधी सेवा शुरू

डालटनगंज से धनबाद-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस का शुभारंभ

मेदिनीनगर : पलामू संसदीय क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित धनबाद-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 13379/13380) के साप्ताहिक परिचालन का शुभारंभ मंगलवार सुबह डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर किया गया। इस अवसर पर सांसद विष्णु दयाल राम ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया।

सांसद ने कहा कि इस ट्रेन की मांग लंबे समय से की जा रही थी। इसके शुरू होने से पलामू के लोगों को मुंबई के लिए सीधी रेल सेवा उपलब्ध होगी, जिससे यात्रा अधिक सुगम और सुविधाजनक बनेगी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उन्होंने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से पत्राचार और व्यक्तिगत मुलाकात कर अनुरोध किया था, जिसके बाद इस ट्रेन के परिचालन को स्वीकृति मिली। यह ट्रेन डालटनगंज, गढ़वा और लातेहार जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में रेलवे सहित परिवहन अवसंरचना में अभूतपूर्व विकास हुआ है, जिससे आर्थिक गतिविधियों और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा मिला है।

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अमित तिवारी सहित कई पार्टी नेता, कार्यकर्ता और रेलवे के अधिकारी उपस्थित थे।

इन्हें भी पढ़ें.