ताज़ा-ख़बर

राष्ट्रपति भवन में दिशोम गुरू शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण

रिपोर्ट: VBN News Desk6 घंटे पहलेझारखण्ड

झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता को लोक कार्य के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला देश का तीसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान, पत्नी रूपी सोरेन ने ग्रहण किया पुरस्कार

राष्ट्रपति भवन में दिशोम गुरू शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण

New Delhi: नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित नागरिक अलंकरण समारोह के दूसरे चरण में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 65 विशिष्ट हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया। इस अवसर पर झारखंड आंदोलन के प्रमुख नेता और दिशोम गुरू शिबू सोरेन को लोक कार्य के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए मरणोपरांत पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। 42.jpg यह सम्मान उनकी पत्नी रूपी सोरेन ने राष्ट्रपति से प्राप्त किया। समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, विधायक कल्पना सोरेन सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। WhatsApp Video 2026-06-23 at 5.38.51 PM.mp4 saujanya DD National शिबू सोरेन को मिला यह सम्मान न केवल उनके लंबे राजनीतिक और सामाजिक संघर्ष की पहचान है, बल्कि झारखंड आंदोलन तथा आदिवासी समाज के उत्थान के लिए उनके योगदान को भी राष्ट्रीय स्तर पर मिली बड़ी मान्यता माना जा रहा है। उनके समर्थकों और झारखंडवासियों के लिए यह गौरव और सम्मान का क्षण है।

इन्हें भी पढ़ें.