ताज़ा-ख़बर

जिला अधिवक्ता संघ चुनाव मे अध्यक्ष पद पर प्रकाश सहाय जबकि चुन्नूकांत पांचवे बार सचिव चुने गए

रिपोर्ट: VBN News Desk2 दिन पहलेझारखण्ड

उपाध्यक्ष पद पर विशाल आनंद, कोषाध्यक्ष पद पर अमित कुमार सिन्हा, संयुक्त सचिव प्रशासन शिवेंद्र कुमार सिन्हा, लाइब्रेरी सचिव सुभोनील सामन्ता ने बाजी मारी

जिला अधिवक्ता संघ चुनाव मे अध्यक्ष पद पर प्रकाश सहाय जबकि चुन्नूकांत पांचवे बार सचिव चुने गए

अमित सहाय गिरिडीह जिला अधिवक्ता संघ चुनाव मे अध्यक्ष पद पर प्रकाश सहाय एवं महा सचिव चुन्नुकांत पुनः काबिज हो गए हैं। जबकि चुन्नूकांत पांचवे बार सचिव चुने गए हैं. इसी तरह उपाध्यक्ष पद पर विशाल आनंद, कोषाध्यक्ष पद पर अमित कुमार सिन्हा, संयुक्त सचिव प्रशासन शिवेंद्र कुमार सिन्हा, लाइब्रेरी सचिव सुभोनील सामन्ता सह कोध्यक्ष दिनेश कुमार राणा ने बाजी मारी है।

वही संघ के 9 कार्यकारिणी सदस्यों में अमित कुमार, भुनेश्वर महथा, बिनोद कुमार पासवान, उत्तम कुमार सिन्हा, सृष्टि सौम्या, दिनेश प्रसाद शर्मा, बिनोद कुमार यादव, वैभव विशाल, बलराम राम विजय रहा। रिजल्ट आने के बाद खूब आतिशबाजी हुई तो ग़ुलाल भी उड़े. इस दौरान मिठाई भी बांटी गई. शनिवार को सुबह 9 बजे से मतदान शुरू हो गया है। संघ के कुल 16 पदों के लिए मतदाता अधिवक्ता पूरे उत्साह के साथ मतदान में भाग ले रहें हैं। मतदान केंद्र के स्टेट बार काउंसिल द्वारा नियुक्त किए गए ऑब्जरवर अधिवक्ता मृत्युंजय कुमार और अधिवक्ता बालेश्वर प्रसाद के अलावे आरओ के रूप में नियुक्त गिरिडीह के अधिवक्ता महेंद्र देव, केशव दाराद और प्रमोद सिंह के देख रेख में मतदान प्रक्रिया चल रही है। इस दौरान अधिवक्ता संघ भवन में सभी पद के लिए अलग-अलग टेबल बॉक्स बनाए गए है, जहां मतदाता गुप्त तरीके से अपने प्रत्याशी के मतदान कर रहे है।

इधर मतदान केंद्र के बाहर काफी गहमा गहमी का माहौल बना रहा। सभी प्रत्याशी और उनके समर्थक अपने पक्ष में मतदान करने के लिए मतदाता अधिवक्ताओं से अपील कर रहे थे। आब्जर्वर मृत्युंजय श्रीवास्तव ने बताया कि जिला अधिवक्ता संघ के कुल 16 पदों के लिए शांतिपूर्ण तरीके से मतदान कराया गया है। चुनाव में सभी उम्मीदवारों को प्राप्त मत : अध्यक्ष पद :

  1. मोहम्मद शाहनवाज 17

  2. प्रकाश सहाय 497

  3. सुकदेव भास्कर 222

उपाध्यक्ष

  1. बालगोबिंद साहू 329

  2. विशाल आनंद 390

महासचिव

  1. अजय कुमार सिन्हा 121

  2. चुन्नू कांत 351

  3. दशरथ प्रसाद 247

  4. उमेश चंद्र त्रिवेदी 18

संयुक्त सचिव (प्रशासन)

1.मनोज कुमार यादव 267

  1. मोहम्मद शेर अली अंसारी 78

  2. पंचानन्द क्र. मुनि 123

  3. शिवेंद्र कुमार सिन्हा 269

संयुक्त सचिव (पुस्तकालय)

  1. ज्योतिष कुमार सिन्हा 186

  2. शिव कुमार गुप्ता 226

  3. सुभोनिल सामंत 324

कोषाध्यक्ष

  1. अमित कुमार सिन्हा 378

  2. मीरा कुमारी 90

  3. तुलसी प्रसाद महतो 254

सहायक कोषाध्यक्ष

  1. चंदन कुमार सिन्हा 314

  2. धीरज कुमार सिन्हा 33

  3. दिनेश कुमार राणा 387

इन्हें भी पढ़ें.