ताज़ा-ख़बर

राजनगर में अवैध खनन पर जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन, दो हजार से अधिक घनफीट पत्थर जब्त

रिपोर्ट: MANISH 10 घंटे पहलेझारखण्ड

डीसी के निर्देश पर संयुक्त टीम की छापेमारी, नामजद अभियुक्तों पर प्राथमिकी दर्ज

राजनगर में अवैध खनन पर जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन, दो हजार से अधिक घनफीट पत्थर जब्त

राजनगर : सरायकेला-खरसावां जिला प्रशासन ने अवैध खनन के खिलाफ एक बार फिर सख्ती दिखाई है। उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में जिला खनन विभाग, राजनगर थाना प्रभारी एवं स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने राजनगर थाना क्षेत्र के कई स्थलों पर औचक छापेमारी अभियान चलाया। अभियान के दौरान कुजू, बालीडीह, बांदोदीह नदी घाट के साथ मौजा-केसरगढ़िया (पोटका पहाड़) और मौजा-गोवर्धन (डांगरडीह) में अवैध पत्थर उत्खनन पकड़ा गया। टीम ने करीब 2800 घनफीट पत्थर खनिज जब्त किया जिसे ग्राम प्रधान एवं मुखिया की मौजूदगी में सील किया गया। साथ ही डांगरडीह से एक महिंद्रा ट्रैक्टर भी जब्त किया गया। जिला प्रशासन ने भूमि स्वामियों, वाहन मालिकों और चालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अवैध खनन में लिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

इन्हें भी पढ़ें.