ताज़ा-ख़बर

पानी की तलाश में आए हिरण पर कुत्तों का हमला, एक की मौत

रिपोर्ट:  नीरज कुमार2 घंटे पहलेझारखण्ड

भूख और पानी की तलाश में शहर में भटकते जंगली जानवर, वन विभाग ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

पानी की तलाश में आए हिरण पर कुत्तों का हमला, एक की मौत

छतरपुर: रविवार की सुबह जंगल से भटक कर शहर में आए हिरणों के झुंड में एक हिरण पर कुत्तों ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह 10 से 12 बजे के बीच हिरणों का झुंड छतरपुर उच्च विद्यालय के मैदान में देखा गया। झुंड से भटक कर एक हिरण सोनार मुहल्ला की ओर चला गया, जहां कुत्तों ने उसे घेर लिया और घायल कर दिया।

घटना की सूचना ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को दी। मौके पर पहुंची टीम ने घायल हिरण को अपने कब्जे में ले लिया। प्रभारी वनपाल लक्ष्मीकांत पांडेय ने बताया कि हिरण का पोस्टमार्टम किया जा रहा है और रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण पता चलेगा।

वन विभाग के अनुसार, गर्मी और पानी की कमी के कारण जंगली जानवर शहर की ओर भटक रहे हैं। पूर्वी वन क्षेत्र में जानवरों के लिए पानी की सुविधा हेतु 15 नाले और आसपास के डैम बनाए गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि नीलगाय, बंदर, लंगूर और हिरण जैसे जानवर लगातार गांवों में आ रहे हैं, जिससे खेती पर भी असर पड़ रहा है।

वन विभाग ने लोगों से अनुरोध किया है कि जंगली जानवरों को परेशान न करें और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर लौटाने में मदद करें।

इन्हें भी पढ़ें.