ताज़ा-ख़बर

नहीं रहे डा. रूद्र विजय सिंह, जुटे शहर के गणमान्य, दी श्रद्धांजलि

रिपोर्ट: Shailendra Tiwary2 घंटे पहलेझारखण्ड

दैनिक जागरण के पलामू जिला प्रभारी सच्चिदानंद सिंह के पिता थे डा. रूद्र विजय सिंह

नहीं रहे डा. रूद्र विजय सिंह, जुटे शहर के गणमान्य, दी श्रद्धांजलि

मेदिनीनगर (पलामू) : डा. रूद्र विजय सिंह नहीं रहे। उन्होंने शुक्रवार के पूर्वाह्न 10.30 बजे चेयरमैन रोड हमीदगंज स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। वे 74 वर्ष के थे। उनका दाह संस्कार स्थानीय कोयल नदी स्थित हरिश्चंद्र घाट पर किया गया। उनके पुत्र सह दैनिक जागरण के पलामू जिला प्रभारी सच्चिदानंद सिंह ने मुखाग्नि दी।

वे मेडिकल आफिसर से सेवानिवृत्त हुए थे। वे अपने पीछे एकलौते पुत्र सच्चिदानंद सिंह के अलावा तीन पुत्री सहित भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं। डॉ. रूद्र विजय सिंह मूल रूप से छतरपुर के खजूरी नौडीहा के रहने वाले थे। वर्तमान में हमीदगंज स्थित अपने आवास पर सपरिवार रहते थे। उनके निधन की खबर सुन कर उनके आवास पर बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य पहुंचे व श्रद्धांजलि दी।

मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष विमला कुमारी, भाजपा नेता सह सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता किशोर कुमार पांडेय, झारखंड माटी कला बोर्ड के सदस्य अविनाश देव, एपीआरओ विजय ठाकुर, वरिष्ठ पत्रकार अश्विनी घई, तौहीद रब्बानी, बृजेश तिवारी, नीलकमल शुक्ला, शैलेंद्र तिवारी, प्रफुल्ल गिरी, नीरज विश्वकर्मा, दैनिक जागरण के प्रमंडलीय विज्ञापन प्रबंधक संतोष सिंह, गढ़वा के विज्ञापन प्रभारी सुनील चौबे, पत्रकार राजीव तिवारी, बबलू गुप्ता, चंदन, कुमार दीपक तिवारी सहित बड़ी संख्या में पत्रकार व गणमान्यों ने श्रद्धांजलि दी।

इन्हें भी पढ़ें.