आंधी बारिश ने बनासो बाजार टांड मे सब्जी बेचने वाली एक महिला की ली जान
आंधी के कारण बिजली का पोल गिरा, इसी के जद में आकर महिला की दर्दनाक मौत।

बेरमो / जहां एक ओर बुधवार की बारिश ने लोगो को गर्मी से राहत पहुंचाई वही दुसरी तरफ हजारीबाग जिला के विष्णुगढ़ के बनासो बाजार टांड से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बनासो बक्सपुरा गांव की रहने वाली एक किसान महिला प्याज बेचने के लिए बनासो बाजार आई थी। इसी बीच तेज आंधी और बारिश शुरु हो गई। इससे पहले की कोई कुछ समझ पाता बाजार में गाड़े गये एक बिजली का पोल तेज आंधी से सिधा उक्त महिला के उपर आ गिरा और उसकी घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद घटना स्थल पर अफरा-तफरी मच गई और वहां भारी भीड़ जमा हो गई। सुचना पाकर मौके पर पुलिस पहुची और घटना की जांच शुरू कर दी। इधर घटना के बाद लोगो मे इस बात को लेकर भारी आक्रोश देखा गया कि पोल अगर मजबूती से गाढ़ा जाता तो ऐसी घटना नही घटती और एक जान नही जाती। कुल मिलाकर समाचार लिखे जाने तक इससे आगे की कोई जानकारी नही मिली थी।