सौहार्दपूर्ण माहौल में बकरीद संपन्न कराने को डुमरी पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
पुलिस ने बाजार, मस्जिद, ईदगाह क्षेत्रों और प्रमुख चौक-चौराहों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

Amit Sahay
डुमरी: बकरीद पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर मंगलवार को पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला।यह मार्च डुमरी और निमियाघाट थाना क्षेत्रों के संवेदनशील इलाकों में किया गया।फ्लैग मार्च का नेतृत्व एसडीपीओ डुमरी आबिद खान ने किया।
इस दौरान इंस्पेक्टर राजेन्द्र प्रसाद डुमरी थाना प्रभारी श्रीकांत कुमार निमियाघाट थाना प्रभारी सुमन कुमार समेत दोनों थानों के पुलिस बल शामिल थे।पुलिस ने बाजार,मस्जिद,ईदगाह क्षेत्रों और प्रमुख चौक-चौराहों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।इस दौरान एसडीपीओ ने लोगों से आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की।
उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों पर पुलिस की कड़ी नजर है और अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।वहीं बकरीद को लेकर सभी जरूरी स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।फ्लैग मार्च का उद्देश्य आम लोगों में सुरक्षा का भाव जगाना और शांति व्यवस्था बनाए रखना है।पुलिस ने सभी से सहयोग की अपील की है।