ताज़ा-ख़बर

बरवाडीह थाना का एसपी ने किया निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश

रिपोर्ट: VBN News Desk2 घंटे पहलेझारखण्ड

पुलिस अधीक्षक ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी, वारंट निष्पादन एवं कुर्की-जब्ती की कार्रवाई में तेजी लाने पर विशेष जोर दिया।

बरवाडीह थाना का एसपी ने किया निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश

By Santosh लातेहार। लातेहार पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने मंगलवार को बरवाडीह थाना पहुंचकर थाना परिसर एवं कार्यप्रणाली का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था,अभिलेखों के संधारण तथा विधि-व्यवस्था की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की।

निरीक्षण के क्रम में थाने में दर्ज विभिन्न कांडों की प्रगति की जानकारी लेते हुए लंबित मामलों को निर्धारित समय सीमा के भीतर निष्पादित करने का निर्देश संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को दिया।पुलिस अधीक्षक ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी, वारंट निष्पादन एवं कुर्की-जब्ती की कार्रवाई में तेजी लाने पर विशेष जोर दिया।

उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को आम जनता के साथ संवेदनशील व्यवहार अपनाने तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।इसके अलावा बरवाडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत मंडल में संचालित विकास कार्यों की सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए विकास योजनाओं के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने को कहा।

इन्हें भी पढ़ें.