ताज़ा-ख़बर

शिक्षाविद् श्रीराम यादव पुनः बने झारखंड राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष

रिपोर्ट: MANISH 18 दिन पहलेझारखण्ड

संगठन को नई दिशा देने की जिम्मेदारी संभालेंगे श्रीराम यादव

शिक्षाविद् श्रीराम यादव पुनः बने झारखंड राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष

गम्हरिया : राष्ट्रीय जनता दल झारखंड ने संगठन को नई दिशा और मजबूती प्रदान करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव ने शिक्षाविद् श्रीराम यादव को प्रदेश उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। इस संबंध में जारी अधिसूचना (पत्रांक आरजेडी/077/025 दिनांक 23-09-2025) के तहत श्री यादव को औपचारिक रूप से संगठन में शामिल कर यह दायित्व सौंपा गया। गम्हरिया के श्रीराम यादव शिक्षा क्षेत्र में लंबे समय से जुड़े रहे हैं और वर्तमान में एक प्रतिष्ठित संस्थान के सह-निदेशक के रूप में कार्यरत हैं। वे अपनी सादगीपूर्ण छवि, साफ-सुथरे व्यक्तित्व और बहुआयामी नेतृत्व क्षमता के लिए जाने जाते हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त होने के बाद श्री यादव ने कहा कि वे पार्टी संगठन को सशक्त बनाने और जनभावनाओं को प्राथमिकता देने के लिए निरंतर प्रयास करेंगे। उनका मानना है कि पार्टी का मजबूत संगठन ही जनता की आकांक्षाओं पर खरा उतर सकता है। राजद कार्यकर्ताओं ने श्री यादव की नियुक्ति का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी।

इन्हें भी पढ़ें.