एकलव्य ग्रेटर ने लगाया रक्तदान शिविर
शिविर में कुल 55 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में हेल्थ पॉइंट हॉस्पिटल ने मुख्य भूमिका निभाई।

रांची। स्थानीय राम-भरत मिलाप समिति, डोरंडा में लायंस क्लब ऑफ रांची, एकलव्य ग्रेटर एवं मारवाड़ी युवा मंच (दक्षिण शाखा) के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 55 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में हेल्थ पॉइंट हॉस्पिटल ने मुख्य भूमिका निभाई।
इस अवसर पर गणेश प्रसाद सिंह, प्रकाश अग्रवाल, अमित साहू, अनिता साहू, रामचंद्र अग्रवाल, विजय कुमार, प्रमोद ओझा, बिनोद बरनवाल समेत क्लब के कई सदस्य उपस्थित रहे। आयोजनकर्ताओं ने रक्तदान को मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए लोगों को नियमित रक्तदान के लिए प्रेरित किया।
इन्हें भी पढ़ें.