ताज़ा-ख़बर

रावण मास में शिवभक्ति की अलौकिक छटा, पांकी से शिव भक्तों का जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना

रिपोर्ट: Shailendra Tiwary5 घंटे पहलेझारखण्ड

इस दौरान बोल बम के गगनभेदी जयघोष से पूरा वातावरण शिवमय एवं भक्तिमय हो उठा।

रावण मास में शिवभक्ति की अलौकिक छटा, पांकी से शिव भक्तों का जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना

पांकी (पलामू) : श्रावण मास के पावन अवसर पर झारखंड प्रदेश डीजल ऑटो चालक महासंघ, पांकी प्रखंड इकाई के अध्यक्ष रंजीत पासवान के नेतृत्व में ऑटो चालकों व शिव भक्तों का एक जत्था विश्वविख्यात बाबा बैद्यनाथ धाम देवघर में जलाभिषेक के लिए सुल्तानगंज से पदयात्रा के लिए पलामू जिले के पांकी प्रखंड अंतर्गत बसडीहा सूर्य मंदिर प्रांगण से विधिवत पूजन-अर्चन कर रवाना हुआ। इस अवसर पर झारखंड प्रदेश डीजल ऑटो चालक महासंघ के प्रदेश महासचिव एवं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) पलामू जिला अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, महासंघ के पलामू जिला अध्यक्ष रमाकांत दुबे व उप प्रमुख अमित कुमार सिंह ने सभी शिव भक्तों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही उनकी मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं। मौके पर राकेश कुमार सिंह ने कहा कि वे महेश्वर शिव बाबा बैद्यनाथ से प्रार्थना करते हैं कि सभी शिव भक्तों सहित समस्त विश्व को शांति, सुख, समृद्धि, ऐश्वर्य, आरोग्यता व कल्याण का आशीर्वाद प्रदान करें। भगवान शिव के विचार, सोच व चरित्र को हमें अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। तभी बाबा बैद्यनाथ की असीम कृपा व दिव्य ऊर्जा प्राप्त होगी। उनका जीवन सत्यम् शिवम् सुन्दरम् के आदर्शों से आलोकित होगा। सभी श्रद्धालुओं की यात्रा मंगलमय हो। बाबा भोलेनाथ सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करें। इस दौरान बोल बम के गगनभेदी जयघोष से पूरा वातावरण शिवमय एवं भक्तिमय हो उठा। इस अवसर पर आचार्य सुनील पाठक, दीपक पासवान, मुकेश कुमार सिंह, त्रिलोकी सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग एवं शिव भक्त उपस्थित थे।

इन्हें भी पढ़ें.