चेरो समाज के विकास के लिए सभी को शिक्षित होने की जरूरत : विधायक रामचंद्र सिंह
आयोजन समिति की ओर से मुख्य अतिथि का 101 किलो के फूलों की माला पहना कर सम्मानित किया गया

बरवाडीह (लातेहार) : झारखंड के उत्कृष्ट विधायक रामचंद्र सिंह के गृह पंचायत मंगरा के अमडीहा बाजार परिसर में चेरो मिलन सह अभिनन्दन सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया.कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मनिका विधायक सह राष्ट्रीय प्रधान महासचिव रामचंद्र सिंह व चेरो समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह उत्तर प्रदेश के पूर्व विधायक हरिराम सिंह चेरो सहित हजारों की संख्या में चेरो समाज के लोग शामिल हुए.कार्यक्रम का शुभारंभ राजा मेदनी राय की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया. आयोजन समिति की ओर से मुख्य अतिथि का 101 किलो के फूलों की माला पहना कर सम्मानित किया विधायक रामचंद्र सिंह और विधायक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिराम चेरो को सम्मानित किया गया।इस दौरान विधायक रामचंद्र सिंह ने चेरो समाज के लोगों को शिक्षित होकर एकता के सूत्र में बंधे रहने की अपील की। साथ ही उन्होंने कहां कि, "आज हमारा समाज शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में पिछड़ा हुआ है, लेकिन इस कार्यक्रम के माध्यम से हमें संकल्प लेना होगा कि हम सभी मिलकर अपने समाज को एकजुट करें, ताकि हम उन्हें शिक्षित और जागरूक बना सकें। वहीं मौके पर चेरो समाज के हुलास सिंह, निर्मल सिंह,संजय सिंह,प्रदीप सिंह,अर्जुन सिंह प्रदेश अध्यक्ष, मृत्युंजय कुमार सिंह,अजय सिंह चेरो,आशुतोष सिंह चेरो,अवधेश सिंह चेरो,भरदुल सिंह चेरो विनय सिंह चेरो,बलराम सिंह चेऱो ,दुखन सिंह चेरो, प्रेम कुमार सिंह उर्फ पिंटू,विजय बहादुर सिंह चेरो अरूण सिंह चेरो,युगेश्वर सिंह चेरो सहित बड़ी संख्या में चेरो परिवार के लोग मौजूद थे।