ताज़ा-ख़बर

अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग का बड़ा अभियान, 25 हजार लीटर जावा महुआ नष्ट, तीन गिरफ्तार

रिपोर्ट: MANISH 12 घंटे पहलेअपराध

जामजोडा-सापड़ा में छापेमारी से मचा हड़कंप, मिथुन और शिवा मंडल की गिरफ्तारी के लिए वारंट जल्द

अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग का बड़ा अभियान, 25 हजार लीटर जावा महुआ नष्ट, तीन गिरफ्तार

सरायकेला : उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी के निर्देश पर सरायकेला-खरसावां जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। उत्पाद अधीक्षक क्षितिज विजय मिंज के नेतृत्व में चलाए गए सघन जांच एवं छापेमारी अभियान के दौरान गम्हरिया थाना क्षेत्र के जामजोडा और आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सापड़ा में कार्रवाई की गई। जामजोडा में छापेमारी के दौरान करीब 25 हजार लीटर जावा महुआ नष्ट किया गया जबकि लगभग 400 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद की गई। मौके से अवैध शराब निर्माण में संलिप्त एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। साथ ही शराब के परिवहन एवं कारोबार में इस्तेमाल की जा रही एक स्कूटी और टाटा मैजिक वाहन जब्त किया गया। वहीं आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सापड़ा में कार्रवाई करते हुए अवैध शराब से जुड़े मामले में दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया। सभी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। उत्पाद अधीक्षक क्षितिज विजय मिंज ने कहा कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि राजनगर क्षेत्र के मिथुन और आदित्यपुर क्षेत्र के शिवा मंडल के खिलाफ वारंट निर्गत किया जा रहा है और दोनों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध शराब के निर्माण और कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। विभाग द्वारा ऐसे कारोबारियों के खिलाफ लगातार छापेमारी और निगरानी जारी रहेगी।

इन्हें भी पढ़ें.