ताज़ा-ख़बर

कार और बाइक की टक्कर में पिता-पुत्र की मौत, तीन घायल

रिपोर्ट: VBN News Desk4 घंटे पहलेझारखण्ड

हादसे में बाइक सवार एक ही परिवार के सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि अमीनुल की मौके पर ही मौत हो गई।

कार और बाइक की टक्कर में पिता-पुत्र की मौत, तीन घायल

डुमरी: थाना क्षेत्र के डुमरी गिरिडीह पथ के पिपराडीह पुल के पास शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक किशोरी समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

वहीं एक व्यक्ति की मौत धनबाद ले जाने के क्रम में रास्ते में हो गई।हादसा दो कारों और एक बाइक के बीच हुई टक्कर के कारण हुआ।पुलिस वाहनों जब्त कर थाना ले गयी साथ ही आगे की कार्रवाई में जूट गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार खांकीकला निवासी अब्बु हयात अपनी पत्नी रुबेना खातुन पुत्री अलीना परवीन एवं पुत्र अमीनुल (6 वर्ष) के साथ बाइक पर सवार होकर बेरगी की एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे।

इसी दौरान एक कार ने आगे चल रही बाइक को टक्कर मार दी।टक्कर के बाद पीछे से आ रही दूसरी कार भी पहली कार से जा भिड़ी,जिससे दुर्घटना और भीषण हो गई।हादसे में बाइक सवार एक ही परिवार के सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि अमीनुल की मौके पर ही मौत हो गई।दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए डुमरी रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया।

अस्पताल में चिकित्सकों ने अमीनुल को मृत घोषित कर दिया।वहीं अब्बू हयात और रूबीना खातुन की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया लेकिन अब्बू हयात की भी मौत धनबाद जाने के क्रम में बीच रास्ते में ही हो गई।

इन्हें भी पढ़ें.