ताज़ा-ख़बर

कानपुर में पिता ने जुड़वा बेटियों की बेरहमी से हत्या, गिरफ्तार

रिपोर्ट: VBN News Desk14 घंटे पहलेअपराध

नाबालिग दोनों बच्चियों की गला काटकर हत्या; पुलिस ने पिता को हिरासत में लेकर जांच शुरू की

कानपुर में पिता ने जुड़वा बेटियों की बेरहमी से हत्या, गिरफ्तार

कानपुर: कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र के विराटनगर स्थित त्रिमूर्ति अपार्टमेंट में रविवार को एक पिता ने अपनी 11 वर्षीय जुड़वा बेटियों की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस को घटना की जानकारी भोर में साढ़े चार बजे डायल-112 के माध्यम से मिली।

पुलिस के मुताबिक, दोनों बच्चियां सगी जुड़वा बहनें थीं। मौके पर पहुंचने पर पुलिस ने देखा कि फ्लैट का दरवाजा खुला हुआ था और अंदर कमरे में दोनों मासूम बच्चियों के शव लहूलुहान पड़े थे। पुलिस ने हत्यारोपी पिता को तत्काल गिरफ्तार कर लिया और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की गहन जांच शुरू कर दी।

फॉरेंसिक टीम ने मौके से खून से सने सबूत और हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार के अवशेष भी अपने कब्जे में ले लिए। पुलिस ने बताया कि दोनों बच्चियों के गले पर धारदार हथियार के गहरे निशान मिले हैं।

पुलिस उपायुक्त दक्षिण दीनेंद्र नाथ चौधरी ने कहा कि घटना की गहनता से जांच की जा रही है और सभी तथ्य सामने आने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर सुरक्षा सुनिश्चित की गई है।

जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि पिता ने इतनी नृशंस और बेरहम घटना को अंजाम कैसे और क्यों दिया।

इन्हें भी पढ़ें.