ताज़ा-ख़बर

दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार को नम आंखों से अंतिम विदाई, राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए

रिपोर्ट: Amit Sahay20 घंटे पहलेझारखण्ड

हरसिंहरायडीह श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ विदाई किया गया।

दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार को नम आंखों से अंतिम विदाई, राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए

गिरिडीह : गिरिडीह विधायक सह झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू रविवार को आकस्मिक निधन से संपूर्ण राज्य शोकाकुल है। राज्य ने एक कर्मठ जनप्रतिनिधि और युवा नेतृत्व को खो दिया है, जिसे अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है। रविवार को हरसिंहरायडीह स्थित उनके पैतृक आवास पर पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। 32.jpg मंत्री सुदिव्य कुमार रविवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। हरसिंहरायडीह श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ विदाई किया गया। पुलिस टुकड़ी ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर सलामी दी। इससे पहले हरसिंहरायडीह स्थित उनके पैतृक आवास पर जनसैलाब उमड़ पड़ा। अंतिम दर्शन के लिए हजारों की संख्या में समर्थक, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और हजारों स्थानीय नागरिकों ने नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। 30.jpg मौके पर माननीय राज्यपाल संतोष गंगवार, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, विधायक कल्पना सोरेन, विधानसभा अध्यक्ष, राज्य के सभी मंत्री, मुख्य सचिव, उपायुक्त एसपी सहित तमाम आला अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

आप हमेशा याद आएंगे भैया' - CM हेमंत सोरेन हुए भावुक, सुदिव्य सोनू को बताया बड़ा भाई*

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज अपने सबसे भरोसेमंद साथी को अंतिम विदाई देने विशेष विमान से गिरिडीह पहुंचे। दिवंगत मंत्री के पार्थिव शरीर को देखते ही CM और कल्पना सोरेन की आंखें छलक पड़ीं। मुख्यमंत्री ने कहा, "कल तक जो आवाज हमारे बीच थी, आज सिर्फ यादों में रह गई। सोनू भैया मेरे लिए सिर्फ राजनीतिक साथी नहीं, बड़े भाई जैसे थे। उनका जाना मेरी व्यक्तिगत क्षति है। उनके साथ बिताए पल और उनकी सीख हमेशा साथ रहेगी। झारखंड आंदोलन से लेकर आज तक वे गुरुजी के साथ मजबूती से खड़े रहे। मुख्यमंत्री आवास पहुंचे और पुष्पचक्र अर्पित कर शोक संतप्त परिजनों से मिले।

हरसिंहरायडीह में उमड़ा जनसैलाब, अंतिम विदाई पर फूट-फूट कर रोए लोग

अपने लाडले नेता की एक झलक पाने और अंतिम विदाई देने के लिए आज हरसिंहरायडीह में हजारों का जनसैलाब उमड़ा। सुबह से ही लोग पैतृक आवास पर जुटने लगे थे। जैसे ही पार्थिव शरीर श्मशान घाट के लिए निकला, पूरे रास्ते 'सुदिव्य सोनू अमर रहें' के नारे गूंज उठे। बुजुर्ग, महिलाएं, युवा सभी की आंखें नम थीं।

राज्यपाल संतोष गंगवार ने दी श्रद्धांजलि, कहा - झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति: राज्यपाल संतोष गंगवार ने दिवंगत मंत्री को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनका असामयिक निधन अत्यंत पीड़ादायक है। उन्होंने जनप्रतिनिधि के रूप में जनसेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया। विधानसभा अध्यक्ष ने भी कहा कि सदन में उनकी सक्रिय भूमिका सदैव याद रखी जाएगी। जिला प्रशासन द्वारा पूरे गरिमापूर्ण तरीके से राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि संपन्न कराई गई।

बेटी के हाथ पीले करने का अरमान रह गया अधूरा, मंत्री दीपिका सिंह ने सुनाया सुदिव्य सोनू से हुई आखिरी बातचीत।

मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर धीरज प्रसाद साहू ने जताया शोक, कहा- जनसेवा को समर्पित नेता का जाना झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन भी आवास पहुंचे और पुष्पचक्र अर्पित कर शोक संतप्त परिजनों से मिले। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय सुदिव्य कुमार का निधन राज्य के लिए बड़ी क्षति है। विधायक कल्पना सोरेन सहित सभी मंत्रियों ने श्रद्धांजलि दी। दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के पार्थिव शरीर को सीएम हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन ने दी श्रद्धांजलि, दोनों के छलक पड़े आंसू

इन्हें भी पढ़ें.