ताज़ा-ख़बर

गोपाल मैदान में ‘संवाद’ कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा के साथ मारपीट, TMH में भर्ती

रिपोर्ट: VBN News Desk11 घंटे पहलेझारखण्ड

छेड़खानी के आरोप के बाद विवाद ने लिया मारपीट का रूप, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

गोपाल मैदान में ‘संवाद’ कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा के साथ मारपीट, TMH में भर्ती

जमशेदपुर : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के गोपाल मैदान में आयोजित ‘संवाद’ कार्यक्रम के दौरान मंगलवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब घाटशिला के पूर्व विधायक और आजसू के संस्थापक सदस्यों में शामिल सूर्य सिंह बेसरा के साथ मारपीट की घटना हुई। घटना में घायल बेसरा को इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक और कुछ महिलाओं के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। बताया जा रहा है कि महिलाओं ने उन पर छेड़खानी का आरोप लगाया जिसके बाद कथित रूप से मारपीट की घटना हुई। हालांकि, महिलाओं की ओर से लगाए गए आरोपों और विवाद के वास्तविक कारण की पुलिस ने अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। वहीं सूर्य सिंह बेसरा ने बताया कि वह संवाद कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इसी दौरान करणडीह के रहने वाले एक परिवार की करीब आठ महिलाओं ने अचानक उन पर हमला कर दिया। उन्होंने इसे जानलेवा हमला बताया। फिलहाल घटना के दोनों पक्षों से जुड़े आरोपों और विवाद की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति साफ हो सकेगी।

इन्हें भी पढ़ें.