देवगढ़ स्कूल में बच्चों को निःशुल्क कॉपी, बैग का वितरण
बेहतर शिक्षा से बेहतर राष्ट्र का निर्माण होता है: कौलेश्वर गंझू

Ajay Kumar बड़कागांव : बड़कागांव प्रखंड के आंगों पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय देवगढ़ में बच्चों के बीच शिक्षा विभाग के निर्देश पर बच्चों के बीच निःशुल्क शिक्षण सामग्री का वितरण किया गया। वितरण कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक उमेश कुमार महतो एवं संचालन सहायक अध्यापक मोहम्मद शमशेर आलम के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी कौलेश्वर गंझू के हाथों निःशुल्क कॉपी एवं बैग का वितरण किया गया।मौके पर कौलेश्वर गंझू ने कहा कि बेहतर शिक्षा से बेहतर राष्ट्र बनता है।इसीलिए जन्म देने वालों से अच्छी शिक्षा देने वालों का अधिक सम्मान दिया जाना चाहिए।क्योंकि बच्चों की सफलता के लिए उन्हें किताबी ज्ञान के साथ-साथ व्यवहारिक , भावनात्मक और सामाजिक कौशल सीखना सबसे महत्वपूर्ण है।
उन्होंने आगे कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल से जोड़कर रखें।और मोबाइल से दूर रखें। बच्चे मुफ्त बैग एवं कॉपी पाकर काफी उत्साहित दिखे।वितरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाजसेवी कौलेश्वर गंझू , एतवा गंझू , प्रधानाध्यापक उमेश कुमार महतो , पर मोहम्मद शमशेर आलम , कर्पूरी ठाकुर , अरविंद सिंह , सुधु गंझू , सुधीर मिंज , बिनेश्वर प्रसाद विनायक , बाल संसद प्रधानमंत्री निखिल कुमार , उप प्रधानमंत्री तनु कुमारी , शिक्षा मंत्री शिवानी कुमारी सहित कई लोगों के साथ-साथ विद्यालय के दर्जनों छात्राएं उपस्थित थे।