ताज़ा-ख़बर

गम्हरिया : चित्रगुप्त नगर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मना चित्रगुप्त पूजनोत्सव

रिपोर्ट: MANISH 28 मिनट पहलेझारखण्ड

कलम, दवात और बही-खातों की पूजा कर चित्रांश परिवार ने मांगा सुख-समृद्धि एवं विद्या-बुद्धि का आशीर्वाद

गम्हरिया : चित्रगुप्त नगर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मना चित्रगुप्त पूजनोत्सव

गम्हरिया : बड़ा गम्हरिया स्थित चित्रगुप्त नगर में चित्रगुप्त महासमिति की ओर से चित्रगुप्त पूजनोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चित्रगुप्त भवन में भव्य पंडाल सजाकर भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा स्थापित की गई। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न हुई। पूजा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान चित्रगुप्त के समक्ष अपनी कलम, दवात और बही-खाते रखकर उनकी विशेष आराधना की। मान्यता के अनुसार भगवान चित्रगुप्त प्राणियों के कर्मों का लेखा-जोखा रखते हैं। उनकी पूजा से विद्या, बुद्धि और व्यापार में उन्नति का आशीर्वाद प्राप्त होता है। बच्चों और युवाओं ने भी अपनी किताबें एवं कलम भगवान के चरणों में अर्पित कर शिक्षा के क्षेत्र में सफलता की कामना की। पूजा-अर्चना, आरती और पुष्पांजलि के बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। वहीं शाम को भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। पूजनोत्सव में कांड्रा, गम्हरिया सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में चित्रांश परिवार के सदस्य शामिल हुए। कार्यक्रम के सफल आयोजन में समिति के अध्यक्ष कृष्ण मुरारी श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष महेंद्र प्रसाद कर्ण, महासचिव संजय कुमार वर्मा, सहसचिव कंचन कुमार सिन्हा, प्रभाष चन्द्र श्रीवास्तव, संगठन सचिव मुकेश कुमार श्रीवास्तव, महेश श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष अभय कुमार लाभ, सह कोषाध्यक्ष भुदेव वर्मा सहित मनोज कर्ण, अरुणजय श्रीवास्तव, किशोर श्रीवास्तव, आशीष कुमार श्रीवास्तव, अमित कुमार सिन्हा, सुभाष चन्द्र दास और मीडिया प्रभारी मनीष कुमार लाल दास का योगदान रहा। आयोजन में महिला कमेटी की सदस्यों सहित समिति के अन्य सदस्यों ने भी सहयोग किया।

इन्हें भी पढ़ें.