मानव तस्करी और देह व्यापार रैकेट का गिरिडीह पुलिस ने किया पर्दाफाश
दो नाबालिग लड़किया मुक्त, महिला समेत तीन गिरफ्तार, चारपहिया वाहन जब्त

गिरिडीह अमित सहाय
गिरिडीह पुलिस ने झारखंड के पचम्बा थाना क्षेत्र के बोडो में चल रहे कथित देह व्यापार और मानव तस्करी के रैकेट का पर्दाफाश करते हुए एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मौके पर से पुलिस ने दो नाबालिग लड़कियों को भी मुक्त कराया गया। इन दो नाबालिग लड़कियों को डरा-धमकाकर, मारपीट कर इस धंधे में धकेला जा रहा था। साथ ही घटना में इस्तेमाल किए गए एक चारपहिया वाहन को जब्त किया गया है।
पुलिस अधिक्षक गिरिडीह डाँ विमल कुमार ने प्रेस वार्ता बुधवार को आयोजित कर बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि बोडो स्थित एक किराए के मकान में नाबालिग लड़कियों से जबरन देह व्यापार कराया जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच दल का गठन की गयी। गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त मकान में छापेमारी कर दो नाबालिग लड़कियों को बरामद किया गया तथा मौके से एक महिला को हिरासत में लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों में बलिया बेड़ा निवासी क्रांति देवी, अहारडीह निवासी मो तौफिक अंसारी तथा घाटाकुल निवासी मुशरफ अंसारी शामिल हैं। पुलिस पूरे नेटवर्क और अन्य लोगों की तलाश में जुटी गयी है। पीड़िता के आवेदन के पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने मामले में आगे कार्रवाई करते हुए दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया। पीड़ित लड़कियों ने पुलिस को बताया कि क्रांति देवी नामक महिला उन्हें डरा-धमकाकर और मारपीट कर देह व्यापार करने के लिए मजबूर करती थी।