33 हजार केवीए करंट लगने से सरिता देवी नामक एएनएम हुई बेहोश, हालत गंभीर
33 हजार केवीए का तार शीघ्र हटवाएं जीएम : जितेंद्र चंद्रवंशी

मेदिनीनगर (पलामू) : मेदिनीनगर के आदर्श नगर बैरिया चौक के दामोदर चौधरी के मकान में भाड़े पर रह रही एमएमसीएच में कार्यरत एएनएम सरिता देवी की 33 हजार केवीए करंट लगने से घायल हो गए ई हैं। उन्हें एमएमसीएच में भर्ती कराया गया है। अभी भी वे बेहोशी की हालत में है। बताया जाता है कि मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र के आदर्श नगर बैरिया चौक स्थित दामोदर चौधरी के मकान में एएनएम सरिता देवी अपने तीन बच्चों के साथ करीब 6 साल से भाड़े के मकान में रहती हैं। मकान मालिक दामोदर चौधरी के घर से सटा हुआ 33 हजार केवीए का तार गुजरा है। तार दीवाल से लगातार संपर्क में आते रहता है। इसी क्रम में दीवाल के संपर्क में तार के आने व सरिता के दीवाल के संपर्क में आते ही उन्हें काफी जोर से झटका लगा। इससे वह मौके पर ही बेहोश हो गई। आनन फानन में परिजनों ने उन्हें एमएमसीएच में भर्ती कराया। इधर मकान मालिक दामोदर चौधरी ने बताया कि बिजली विभाग के पदाधिकारी को कई बार लिखित आवेदन देकर 33 हजार केवीए तार हटाने का आग्रह किया है। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। कहा कि धूप के दिनों व बरसात के दौरान तेज चलने वाली हवा से तार लगातार दीवार से टकराता है। इससे पूरे दीवार में करंट दौड़ता है। कभी भी जान माल की हानि हो सकती है।
33 हजार केवीए का तार शीघ्र हटवाएं जीएम : जितेंद्र चंद्रवंशी
मेदिनीनगर : भारतीय जनता युवा मोर्चा के पंड़वा प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र चंद्रवंशी ने विद्युत विभाग के जीएम से आदर्श नगर के दामोदर चौधरी के घर के बगल से गुजरी तार को हटाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जेई से लेकर एसडीओ तक ने स्थल का निरीक्षण किया है। बावजूद अब तक तार को नहीं हटाया गया है। इससे कभी भी जान माल का खतरा हो जाएगा। आज सरिता देवी की जान जाते- जाते बची है। कहा कि विभागीय अधिकारी तार को अविलंब शिफ्ट कराने का काम करें। ऐसा नहीं हुआ तो इसकी सारी जवाबदेही बिजली विभाग के पदाधिकारियों की होगी।