ताज़ा-ख़बर

डायट गम्हरिया में झारखंड स्थापना दिवस समारोह का भव्य आयोजन, विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

रिपोर्ट: MANISH 11 घंटे पहलेझारखण्ड

निबंध, पेंटिंग, क्विज और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से विद्यार्थियों ने बिखेरा जलवा, विजेताओं को किया जाएगा सम्मानित

डायट गम्हरिया में झारखंड स्थापना दिवस समारोह का भव्य आयोजन, विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

गम्हरिया : झारखंड शिक्षा परियोजना, सरायकेला-खरसावां के तत्वावधान में शुक्रवार को डायट गम्हरिया में झारखंड स्थापना दिवस समारोह: विरासत, प्रगति और आकांक्षाओं का उत्सव 2026-27 का जिला स्तरीय आयोजन किया गया। इसमें जिले के सभी प्रखंडों के सरकारी विद्यालयों से चयनित विजेता छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में सम्मानित अतिथि के रूप में उपस्थित जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) अमित कुमार ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि सभी प्रखंडों के विद्यार्थी ऊर्जावान हैं और उनका प्रदर्शन सराहनीय है। पाठ्यक्रम के साथ सह-शैक्षणिक गतिविधियां भी बच्चों के समग्र एवं समावेशी विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने प्रतिभागियों को झारखंड स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (एडीपीओ) अलका लकड़ा ने बताया कि राज्य कार्यालय के निर्देश पर पहले विद्यालय और प्रखंड स्तर पर प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थीं। इनमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को जिला स्तरीय समारोह में शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि कक्षा 6 से 8 तथा कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग वर्गों में निबंध, पेंटिंग, क्विज, नृत्य, गायन, ड्रामा और कथा वाचन प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। प्रत्येक विधा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। मौके पर जिला शिक्षा अधीक्षक सहित कई शिक्षाविद और शिक्षक उपस्थित रहे।

इन्हें भी पढ़ें.