ताज़ा-ख़बर

वीवीपीएस ट्रेवेन समर कैंप 2026–27 का भव्य समापन

रिपोर्ट: VBN News Desk1 घंटे पहलेझारखण्ड

समापन समारोह के अवसर पर आयोजित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे।

वीवीपीएस ट्रेवेन समर कैंप 2026–27 का भव्य समापन

Ranchi: वीवीपीएस में आयोजित ट्रेवेन समर कैंप 2026–27 का समापन आज हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। 11 मई से 16 मई 2026 तक आयोजित इस समर कैंप में विद्यार्थियों ने टाई एंड डाई ,अंबरेला पेंटिंग, क्लेऑट,योगा एवं खेल जैसे अन्य रचनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा एवं आत्मविश्वास का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

समापन समारोह के अवसर पर आयोजित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। विद्यार्थियों ने नृत्य, संगीत, रैम्प वॉक, छाता नृत्य, अभिनय तथा विभिन्न मंच प्रस्तुतियों के माध्यम से उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके अतिरिक्त योग प्रदर्शन के जरिए विद्यार्थियों ने शारीरिक फिटनेस एवं मानसिक संतुलन का प्रेरणादायक संदेश भी दिया। कैंप के दौरान विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई कला एवं शिल्प कृतियों की प्रदर्शनी विशेष रूप से सराहनीय रही। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों की सृजनात्मकता, कल्पनाशीलता एवं कलात्मक प्रतिभा स्पष्ट रूप से परिलक्षित हो रही थी।

विद्यालय की निर्देशिका श्रीमती प्रभा सिंह ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि समर कैंप केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि बच्चों के व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता एवं आत्मविश्वास को निखारने का एक सशक्त मंच है। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में निरंतर सीखते रहने एवं अपनी प्रतिभा को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती जया प्रसाद ने विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता एवं उत्साह की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे शिविर बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तथा उन्हें अपनी प्रतिभा निखारने के लिए एक उत्कृष्ट मंच प्रदान करते हैं। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इन्हें भी पढ़ें.