ताज़ा-ख़बर

महावीर जयंती पर बिष्टुपुर में भव्य शोभायात्रा, विधायक सरयू राय ने किया श्रद्धालुओं का स्वागत

रिपोर्ट: VBN News Desk2 घंटे पहलेझारखण्ड

सेवा भाव की मिसाल: सरयू राय ने शोभायात्रा में बांटा फलाहार और शर्बत, जैन समाज ने की सराहना

महावीर जयंती पर बिष्टुपुर में भव्य शोभायात्रा, विधायक सरयू राय ने किया श्रद्धालुओं का स्वागत

जमशेदपुर : महावीर जयंती के पावन अवसर पर बिष्टुपुर स्थित जैन समाज द्वारा भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव के तहत मंगलवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धा, भक्ति और उत्साह से सराबोर इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और पूरे क्षेत्र में धार्मिक वातावरण का संचार हुआ। शोभायात्रा के दौरान जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने अपने आवास के समीप श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत किया। उन्होंने आगे बढ़कर शोभायात्रा में शामिल लोगों को फलाहार और शर्बत वितरित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और यह भावना सभी धर्मों में समान रूप से महत्वपूर्ण है। इस दौरान विधायक सरयू राय ने राजगीर से पधारीं साध्वी सधान्जी और साध्वी कल्याणी को नमन कर उनका आशीर्वाद भी प्राप्त किया। शोभायात्रा में जैन समाज के कई गणमान्य लोग शामिल रहे, जिनमें राजेन भाई कमानी, नकुल भाई कमानी, हर्षद भाई गांधी, परेशभाई सेठ, नरेंद्र भाई दोशी, मुकेश भाई गांधी, मिलन भाई वैद्य, भाविन भाई मोदी, मनीष भाई उड़ानी, किलोल भाई भयाणी, राहुल भाई भयाणी, चंद्रकांत देसाई और धीरेन मेहता प्रमुख रूप से उपस्थित थे। वहीं सरयू राय के आवास के पास श्रद्धालुओं की सेवा में वरिष्ठ समाजसेवी अशोक गोयल, सुबोध श्रीवास्तव, देव कुमार वर्मा, सन्नी सिंह, दिनेश सिंह, उदय मंडल और अमित देउड़ी सहित कई लोग सक्रिय रूप से जुड़े रहे। इस आयोजन में सेवा और समर्पण की भावना साफ तौर पर देखने को मिली जिसकी जैन समाज के लोगों ने खुलकर सराहना की।

इन्हें भी पढ़ें.