ताज़ा-ख़बर

कुटमू शिव नाला पुल निर्माण का हुआ भूमिपूजन, वर्षों पुरानी आवागमन समस्या के समाधान की दिशा में बड़ा कदम

रिपोर्ट: अकरम 7 घंटे पहलेझारखण्ड

विधायक रामचंद्र सिंह ने रखी पुल निर्माण की आधारशिला, बोले: विकास और समृद्धि का नया मार्ग बनेगा यह पुल

कुटमू शिव नाला पुल निर्माण का हुआ भूमिपूजन, वर्षों पुरानी आवागमन समस्या के समाधान की दिशा में बड़ा कदम

बरवाडीह, लातेहार : मनिका विधानसभा क्षेत्र के बरवाडीह प्रखंड अंतर्गत बेतला पंचायत में मंगलवार को कुटमू–सरईडीह मार्ग पर स्थित कुटमू शिव नाला पुल निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया गया। बेतला नेशनल पार्क के समीप आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक रामचंद्र सिंह ने भूमि पूजन कर निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। भूमिपूजन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक रामचंद्र सिंह ने कहा कि यह दिन क्षेत्रवासियों के लिए ऐतिहासिक और गौरवशाली है। उन्होंने कहा कि पुल निर्माण केवल एक ढांचागत परियोजना नहीं बल्कि क्षेत्र के विकास, समृद्धि और खुशहाली का मजबूत आधार है। उन्होंने संवेदक को निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ और निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए ताकि आम लोगों को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके। विधायक ने बताया कि पिछले वर्ष हुई भारी बारिश में पुराना पुल बह जाने के कारण कुटमू, सरईडीह, पोखरी कलां समेत आसपास के गांवों के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। बरसात के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो जाती थी तथा लोगों का संपर्क मुख्य मार्गों से लगभग कट जाता था। ग्रामीणों की लगातार मांग और जनहित को देखते हुए पहले अस्थायी रूप से मिट्टी-मोरम भरकर आवागमन बहाल कराया गया था, जिसके बाद अब स्थायी पुल निर्माण की प्रक्रिया शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि पुल निर्माण पूरा होने के बाद हजारों ग्रामीणों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार एवं अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंच आसान होगी। विधायक ने कहा कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्र में सड़क, पुल-पुलिया और बुनियादी सुविधाओं का विस्तार कर ग्रामीण विकास को नई दिशा देना है। इस शिलान्यास कार्यक्रम में बरवाडीह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बिरेंद्र कुमार राम, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष सह बीस सूत्री अध्यक्ष नसीम अंसारी, झारखंड आंदोलनकारी राजद के वरिष्ठ नेता अलीहसन अंसारी, कांग्रेस प्रदेश के नेता रविंद्र राम, दीपू तिवारी, अनिल सिंह, वरिष्ठ पत्रकार सह जिला परिषद प्रतिनिधि शशि शेखर सिंह, युथ कांग्रेस स्टेट कोर्डिनेटर सह युवा नेता विजय बहादुर सिंह, पूर्व जिला परिषद प्रत्यासी हेसामुल अंसारी, विधायक प्रतिनिधि प्रेम कुमार सिंह उर्फ पिंटू, संवेदक आजाद सिंह, उमेश प्रसाद, अब्दुल मनान अंसारी, मोहम्मद स‌ईद अंसारी, मुखिया मंजू देवी, पूर्व मुखिया संजय सिंह, उप मुखिया सुल्तान अहमद, आवास मित्र सह बीएलओ उमेश कुमार रजक, पूर्व उप मुखिया जय प्रकाश कुमार रजक, सिद्धेश्वर पासवान, लक्ष्मी प्रसाद, कांग्रेस युवा नेता कौशल यादव, सलीम अंसारी, असलम अंसारी, हदीस अंसारी, समसुल अंसारी, सिकन्दर अंसारी, मनोज मांझी, पिंटू कुमार प्रसाद, विधायक के निजी सचिव कुलेश्वर प्रसाद सिंह, संजय पासवान उर्फ मुन्ना पासवान, उदय पासवान, अजय पासवान, समशेर आलम, वार्ड जमुना सिंह, प्रमोद रजक, इलतजा अंसारी, पूर्व उप मुखिया राघवशरन सिंह, मंगरू ठाकुर, मोहन सिंह, रनविजय सिंह, कमलेश प्रजापति सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

इन्हें भी पढ़ें.