ताज़ा-ख़बर

बोर्ड बैठक में वार्ड-17 की पार्षद नीतू शर्मा ने नगर प्रशासक समेत अधिकारियों को किया सम्मानित, जनसेवा के लिए जताया आभार

रिपोर्ट: MANISH 1 घंटे पहलेझारखण्ड

नगर निगम की तीसरी बोर्ड बैठक में विकास योजनाओं पर मंथन, सफाई, पानी और बिजली व्यवस्था सुदृढ़ करने पर जोर

बोर्ड बैठक में वार्ड-17 की पार्षद नीतू शर्मा ने नगर प्रशासक समेत अधिकारियों को किया सम्मानित, जनसेवा के लिए जताया आभार

आदित्यपुर : नगर निगम की तीसरी बोर्ड बैठक मंगलवार को आयोजित हुई, जिसमें शहर के विकास और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने को लेकर कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर चर्चा की गई। बैठक में सफाई व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, बिजली सुविधा तथा प्रत्येक वार्ड में कम से कम छह सफाईकर्मियों की नियुक्ति पर सहमति बनी। जनसुविधाओं को मजबूत करने के लिए विभिन्न योजनाओं को जल्द धरातल पर उतारने पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक के दौरान वार्ड संख्या-17 की पार्षद श्रीमती नीतू शर्मा ने नगर प्रशासक रवि प्रकाश को शॉल, अंगवस्त्र, कलम और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। इसके अलावा वार्ड में बेहतर सेवा प्रदान करने वाले अभियंता राहुल कुमार, सिटी मैनेजर सूरज कुमार, रवि भारती और इंद्रजीत कुमार को भी कलम एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान उप नगर आयुक्त पारुल सिंह, उपमहापौर अंकुर सिंह सहित कई वार्ड पार्षद और नगर निगम के पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे। इस अवसर पर पार्षद नीतू शर्मा ने कहा कि नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों के सहयोग से वार्डों में विकास कार्यों को गति मिल रही है। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़ी योजनाओं को तेजी से लागू करना हमारी प्राथमिकता है। सफाई, पानी और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए निगम गंभीरता से कार्य कर रहा है। अच्छे कार्य करने वाले अधिकारियों का सम्मान उन्हें और बेहतर सेवा देने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि बोर्ड बैठक में लिए गए निर्णयों का लाभ जल्द ही शहरवासियों को मिलेगा और नागरिक सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिलेगा।

इन्हें भी पढ़ें.