ताज़ा-ख़बर

हैदरनगर लूटकांड का खुलासा, भतीजा ही निकला मास्टरमाइंड, दो आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट: VBN News Desk45 दिन पहलेअपराध

चाची की डांट से उपजा अपराध, भतीजे ने रची लूट की साजिश, शिक्षक दंपति पर हमला

हैदरनगर लूटकांड का खुलासा, भतीजा ही निकला मास्टरमाइंड, दो आरोपी गिरफ्तार

पलामू : हैदरनगर थाना क्षेत्र के कुकही गांव स्थित मुगलजान टोले में 20 नवंबर की रात शिक्षक दंपति के साथ हुई लूट व मारपीट की घटना का पुलिस ने 27 दिनों के भीतर खुलासा कर दिया है। इस सनसनीखेज मामले में शिक्षक मृत्युंजय मेहता के भतीजे नीरज कुमार (19) और उसके साथी ओमप्रकाश सिंह उर्फ दीपक सिंह उर्फ दीपू (22) को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार नीरज कुमार अपनी चाची अनिता देवी की लगातार डांट-फटकार और नशेड़ी कहे जाने से मानसिक रूप से परेशान था। घटना के दिन सार्वजनिक रूप से फटकार लगाए जाने से वह और आक्रोशित हो गया, जिसके बाद उसने अपने साथियों के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई। योजना के तहत छह लोग शिक्षक दंपति के घर में घुसे, उन्हें बंधक बनाकर मारपीट की और लूटपाट की। एसपी रीष्मा रमेशन ने गुरुवार को प्रेस वार्ता में बताया कि मामले के उद्भेदन के लिए हुसैनाबाद एसडीपीओ एस. मोहम्मद याकूब के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था। जांच के दौरान नीरज को गिरफ्तार किया गया, जिसकी निशानदेही पर ओमप्रकाश की गिरफ्तारी हुई। पुलिस ने एक लूटा गया मोबाइल फोन, एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। घटना में शामिल तीसरा आरोपी विक्की कुमार पहले ही एक अन्य मामले में गिरफ्तार हो चुका है, जबकि तीन अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि शेष लूटे गए सामान की बरामदगी के लिए आगे की कार्रवाई जारी है।

इन्हें भी पढ़ें.