गुमला में हर्षिता टोप्पो का धुआंधार जनसंपर्क: बाल्टी छाप के पक्ष में निकला
विशाल मोटरसाइकिल जुलूस, समर्थन में उतरे विधायक भूषण तिर्की

गुमला: नगर निकाय चुनाव को लेकर गुमला का सियासी पारा अपने चरम पर है। झामुमो समर्थित अध्यक्ष पद की सशक्त प्रत्याशी हर्षिता टोप्पो ने अब पूरी तरह से चुनावी गियर बदल दिया है। इसी कड़ी में हर्षिता टोप्पो के नेतृत्व में शहर में एक विशाल मोटरसाइकिल जुलूस और सघन जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस अभियान को उस वक्त एक बड़ी सियासी ताकत मिल गई जब गुमला के विधायक भूषण तिर्की खुद हर्षिता के समर्थन में जनता के बीच उतर आए।
हर्षिता टोप्पो के इस जनसंपर्क अभियान में युवाओं और समर्थकों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा। सैकड़ों मोटरसाइकिलों के लंबे काफिले के साथ हर्षिता ने पूरे नगर क्षेत्र का भ्रमण किया और जनता से अपने चुनाव चिह्न बाल्टी छाप पर मुहर लगाने की अपील की। जुलूस में शामिल समर्थक पूरे जोश के साथ बाल्टी छाप और हर्षिता के पक्ष में नारेबाजी कर रहे थे जिससे शहर का कोना-कोना चुनावी रंग में रंगा नजर आया।
इस मोटरसाइकिल जुलूस और जनसंपर्क अभियान का मुख्य आकर्षण गुमला विधायक भूषण तिर्की की मौजूदगी रही। विधायक तिर्की ने हर्षिता टोप्पो के कदम से कदम मिलाकर चलते हुए अपना खुला समर्थन जाहिर किया। विधायक के सीधे तौर पर समर्थन में उतरने से न सिर्फ हर्षिता के समर्थकों में गजब का उत्साह देखा गया बल्कि चुनावी समीकरण में उनकी दावेदारी भी बेहद मजबूत होकर उभरी है। जनता का मिल रहा अपार स्नेह जनसंपर्क के दौरान हर्षिता टोप्पो ने घर-घर जाकर बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं से सीधा संवाद किया और उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने कहा की मुझे गुमला की जनता का जो अपार प्यार और विधायक भूषण तिर्की जी का जो मार्गदर्शन मिल रहा है, वही मेरी असली ताकत है। हर्षिता ने जनता को आश्वस्त किया कि उनका लक्ष्य सिर्फ पद पाना नहीं बल्कि गुमला की तस्वीर बदलना है। उन्होंने वादा किया कि विजयी होने पर शहर की साफ-सफाई ड्रेनेज सिस्टम और बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त कर गुमला को एक आदर्श नगर बनाना ही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। मौके पर मुख्य रूप से मौजूद क़लीम अख़्तर मोहम्मद लड़न रणजीत सिंह आरिफ़ अंसारी संजय सिंह जेम्स तिर्की मोहम्मद साजिद कृष्ण ओरांव नूरुल होदा सिकुंदा लकड़ा प्रदीप ओरांव मनोज तिर्की निकेश राज हरिओम साहू ग्यास अली इरफ़ान अली शिखा तिर्की नेयाज अली शादाब सप्पू सोहेल चंदन राज राहुल कुजूर सुमित टप्पो नीतीश राज स्मिति ओरांव सामिल थे।