ताज़ा-ख़बर

फरार होने की चर्चा निराधार, आरआईटी थाना पहुंचीं वार्ड प्रत्याशी राखी मार्डी

रिपोर्ट: MANISH 6 घंटे पहलेझारखण्ड

चुनावी साजिश का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

फरार होने की चर्चा निराधार, आरआईटी थाना पहुंचीं वार्ड प्रत्याशी राखी मार्डी

गम्हरिया : आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या नौ की पार्षद प्रत्याशी राखी मार्डी शुक्रवार को आरआईटी थाना पहुंचीं और अपने कथित रूप से प्रेमी के साथ फरार होने की चर्चा को सिरे से खारिज किया। थाना में दिए बयान में उन्होंने कहा कि चुनावी माहौल में उनकी छवि धूमिल करने के उद्देश्य से यह अफवाह फैलाई गई है। उनके अनुसार विरोधियों द्वारा जानबूझकर मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर प्रचारित किया गया ताकि उन्हें चुनाव में नुकसान पहुंचाया जा सके। राखी मार्डी ने स्पष्ट किया कि जिस व्यक्ति को उनका प्रेमी बताया जा रहा है वह उनके नामांकन का प्रस्तावक है। उन्होंने कहा कि वह किसी के साथ फरार नहीं हुई थीं बल्कि अपने मायके गई हुई थीं। प्रत्याशी ने प्रशासन से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाने की मांग की है।

इन्हें भी पढ़ें.