ताज़ा-ख़बर

चुनावी तामझाम से दूर, भरोसे की राजनीति कर रहीं वार्ड 17 की प्रत्याशी नीतू शर्मा

रिपोर्ट: MANISH 6 घंटे पहलेझारखण्ड

मोतियों का हार चिन्ह के साथ घर-घर पहुंच रहीं वार्ड प्रत्याशी नीतू शर्मा

चुनावी तामझाम से दूर, भरोसे की राजनीति कर रहीं वार्ड 17 की प्रत्याशी नीतू शर्मा

आदित्यपुर : नगर निगम चुनाव में जहां कई प्रत्याशी संसाधनों के प्रदर्शन में जुटे हैं वहीं वार्ड 17 की प्रत्याशी नीतू शर्मा सादगी के साथ चुनावी मैदान में हैं। बैलेट पेपर में क्रम संख्या 04 पर मोतियों का हार चिन्ह के साथ उनका पैदल जनसंपर्क अभियान चर्चा का विषय बना हुआ है। नीतू शर्मा का मानना है कि जनता से सीधा संवाद ही लोकतंत्र की असली ताकत है। उन्होंने कहा कि मैं हर घर तक पहुंचकर लोगों की राय सुन रही हूं। वार्ड निवासी मीना ने कहा कि नीतू जी जमीन से जुड़ी हैं इसलिए हम उनका समर्थन कर रहे हैं। वहीं बुजुर्ग मतदाता ने कहा कि हमें ऐसा पार्षद चाहिए जो चुनाव के बाद भी दिखे। चुनावी सरगर्मी के बीच नीतू शर्मा की सरल शैली और जनसंपर्क अभियान वार्ड 17 में सकारात्मक चर्चा का केंद्र बना हुआ है।

इन्हें भी पढ़ें.