ताज़ा-ख़बर

हजारीबाग: ब्राउन शुगर तस्करी करने वाला बड़ा सिंडिकेट गिरफ्तार, 52 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद

रिपोर्ट: VBN News Desk2 घंटे पहलेझारखण्ड

पुलिस ने इन सभी पर ईचाक थाना में कांड संख्या 91/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।

हजारीबाग: ब्राउन शुगर तस्करी करने वाला बड़ा सिंडिकेट गिरफ्तार, 52 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद

Anuj sinha हजारीबाग: हजारीबाग पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर) की तस्करी करने वाले एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने ईचाक थाना क्षेत्र के लोटवा जंगल के रास्ते से 5 अपराधियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 52 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की है।पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग को अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री की सूचना मिली थी। इसके बाद एक एसआईटी टीम का गठन किया गया। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए टीम ने लोटवा जंगल के पास से इन 5 अपराधियों को रंगे हाथों पकड़ा।

गिरफ्तार आरोपी मे राहुल कुमार,पिता-सकलदीप प्रसाद मेहता साकिन-गूँजा,विशाल कुमार, पिता-तामेश्वर प्रसाद मेहता साकिन-रतनपुर, अमित कुमार पितादुलारचंद मेहता साकिन-बरकाकला, दीपक कुमार, पिता-स्व. नागेश्वर प्रसाद मेहता साकिन-बरका खुर्द और मुकेश कुमार, पिता-बालेश्वर प्रसाद मेहता साकिन-सायलखुर्द सभी आरोपी ईचाक थाना क्षेत्र के निवासी शामिल हैं।उनके पास से 52 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया है। जिसकी डीडीकिट से जांच में पुष्टि कर दी गई है।

पुलिस ने 06 एंड्रॉयड मोबाइल फोन जप्त कर लिया है पूछताछ में यह बात सामने आई है कि इन अपराधियों का नेटवर्क ईचाक, पदमा, बरही और हजारीबाग तक फैला हुआ था। ये अपराधी चतरा जिले के सप्लायर से 1400 रुपये प्रति ग्राम की दर से ब्राउन शुगर खरीदते थे और उसे अन्य सहयोगियों को 1500-1600 रुपये में बेचते थे। आगे यह ईचाक क्षेत्र में 2200-2400 रुपये प्रति ग्राम की दर से बेची जाती थी। यह भी पता चला है कि ये अपराधी खुद नशा नहीं करते थे, बल्कि इसका व्यावसायिक संचालन कर रहे थे और व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए आपस में जुड़े हुए थे।

पुलिस ने इन सभी पर ईचाक थाना में कांड संख्या 91/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है। पुलिस अब इस मामले में अन्य संलिप्त अपराधियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। इससे पूर्व भी इनके मुख्य सरगना राहुल मेहता के अन्य सहयोगियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।

इन्हें भी पढ़ें.