ताज़ा-ख़बर

हजारीबाग: खपिया क्षेत्र में मुठभेड़ में 4 माओवादी ढेर, 4 हथियार बरामद; सक्रिय माओवादी दस्ते का सफाया

रिपोर्ट: VBN News Desk7 घंटे पहलेझारखण्ड

नक्सल उन्मुलन अभियान में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता

हजारीबाग: खपिया क्षेत्र में मुठभेड़ में 4 माओवादी ढेर, 4 हथियार बरामद; सक्रिय माओवादी दस्ते का सफाया

हजारीबाग, 17 अप्रैल 2026: हजारीबाग-चतरा सीमावर्ती खपिया (केरेडारी थाना) क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने नक्सल उन्मुलन अभियान (Ops-KotiNeer) में बड़ी सफलता हासिल की। झारखंड पुलिस और 209 कोबरा बलों ने माओवादी दस्ते के साथ मुठभेड़ में 4 माओवादी ढेर कर दिए।

मृतकों में प्रमुख हैं: रिजनल कमेटी सदस्य शहदेव महतो, जोनल कमेटी सदस्य रंजीत गंझु, सब-जोनल कमेटी सदस्य नताशा, और एरिया कमांडर बुधन करमाली। इनके खिलाफ इनामी राशि 1 लाख से 15 लाख रुपये तक थी।

सर्च ऑपरेशन के दौरान 4 हथियार भी बरामद किए गए, जिनमें 2 AK-47, 1 कोल्ट AR-15 और 1 इंसास राइफल शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि इस अभियान से पारसनाथ-लुगूझुमरा क्षेत्र में सक्रिय माओवादी दस्ते का पूर्ण रूप से सफाया हो चुका है। शेष बचे उग्रवादियों से आत्मसमर्पण करने और झारखंड सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति का लाभ उठाने की अपील की गई है।

इन्हें भी पढ़ें.